मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में फिनलैंड सबसे आगे, अफगानिस्तान सबसे नाखुश देश, भारत 136वें स्थान पर

इंडिया वॉइस

शुक्रवार को जारी संयुक्त राष्ट्र की इस सूची में फिनलैंड के बाद डेनमार्क, आइसलैंड, स्विटजरलैंड और नीदरलैंड शीर्ष पांच खुशहाल देशों में शामिल हैं। जबकि अमेरिका 16वें और ब्रिटेन 17वें नंबर पर है।

happiness index
शेयर करें

न्यूयॉर्क : संयुक्त राष्ट्र की खुशहाल देशों की वार्षिक सूची में फिनलैंड लगातार पांचवें साल दुनिया का सबसे खुशहाल देश चुना गया है। इसके अलावा तालिबानी हुकूमत वाला अफगानिस्तान सबसे नाखुश देश है। इस सूची में भारत का 136वां नंबर है।

शुक्रवार को जारी संयुक्त राष्ट्र की इस सूची में फिनलैंड के बाद डेनमार्क, आइसलैंड, स्विटजरलैंड और नीदरलैंड शीर्ष पांच खुशहाल देशों में शामिल हैं। जबकि अमेरिका 16वें और ब्रिटेन 17वें नंबर पर है। इस सूची में भारत 136वें नंबर पर है। जबकि पिछली बार भारत का नंबर 139वां था, यानी भारत की रैंकिंग में तीन पायदान का सुधार हुआ है। वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान 121वें रैंक के साथ भारत से बेहतर स्थिति में है। सूची में सर्बिया, बुल्गारिया और रोमानिया में बेहतर जीवन जीने में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। वहीं वर्ल्ड हैप्पीनेस टेबल में सबसे बड़ा फॉल लेबनान, वेनेजुएला और अफगानिस्तान की रैंक में आया। आर्थिक मंदी का सामना कर रहा लेबनान 144 नंबर पर है जबकि जिम्बाब्वे 143 नंबर पर रहा है। पिछले साल अगस्त में तालिबान के फिर से सत्ता में आने के बाद से युद्ध से पीड़ित अफगानिस्तान पहले से ही इस सूची में सबसे नीचे है। यूनिसेफ का अनुमान है कि अगर मदद न दी गई तो वहां पांच साल से कम उम्र के दस लाख बच्चे इस सर्दी में भूख से मर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट पिछले दस साल से बनाई जा रही है। इसे तैयार करने के लिए लोगों की खुशी के आकलन के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक आंकड़ों को भी देखा जाता है। इसे तीन साल के औसत डेटा के आधार पर खुशहाली को जीरो से 10 तक का स्केल दिया जाता है। हालांकि यूनाइटेड नेशन की यह लेटेस्ट रिपोर्ट यूक्रेन पर रूसी आक्रमण से पहले तैयार हो गई थी। इसलिए जंग से जूझ रहे रूस का नंबर 80 और यूक्रेन का नंबर 98 है।

शेयर करें