मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

29 अक्टूबर से कई राज्यों में येलो अलर्ट, जानिए कहां हो सकती है बारिश?

इंडिया वॉइस

देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ राज्यों में अगले पांच दिन येलो अलर्ट जारी किया गया है।

शेयर करें

देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ राज्यों में अगले पांच दिन येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर मॉनसून की बारिश 29 अक्टूबर से कई दक्षिण राज्यों में कहर बरपा सकती है। इस दौरान मछुआरों को समुद्र किनारे जाने से मना किया गया है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल समेत कई दक्षिणी राज्यों में 31 अक्टूबर तक भारी बारिश हो सकती है। देश के कुछ हिस्सों में अगले पांच मौसम शुष्क बना रहेगा।

शनिवार से दक्षिण भारतीय राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी ने कहा, “बंगाल की खाड़ी और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत पर निचले क्षोभमंडल के स्तर में उत्तरपूर्वी हवाओं की संभावना है। दक्षिण राज्यों में बारिश 29 अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है।”

आईएमडी के मुताबिक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल समेत देश के कई दक्षिणी राज्यों में 29 से 31 अक्टूबर तक भारी गिरावट की संभावना है। इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, “29-31 तारीख के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। केरल और आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों में 30 और 31 तारीख को भारी बारिश हो सकती है।”

बता दें कि पूर्वोत्तर मॉनसून के 20 अक्टूबर को तमिलनाडु से टकराने की उम्मीद थी। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान सितरंग के कारण इसमें देरी हुई। पेरम्बलुर, तिरुचिरापल्ली, नागपट्टिनम और तिरुवरूर सहित राज्य के 20 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। अगले पांच दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी छिटपुट से व्यापक रूप से हल्की या मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस बीच, अगले पांच दिनों के दौरान देश के शेष हिस्से शुष्क बने रहेंगे।

शेयर करें