मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
मध्य प्रदेश

शिवराज सिंह चौहान का ऐलान- मध्यप्रदेश में अनिवार्य होगी योग शिक्षा

Rajni

मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में बुधवार को नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गैरिसन ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में शामिल हुए।

yoga
शेयर करें

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में बुधवार को नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गैरिसन ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि योग एक दिन का नहीं, हर दिन का है। मैं देशवासियों से संस्कारधानी जबलपुर के नर्मदा तट, भेड़ाघाट और बंदरकूदनी से योग को जीवन में अपनाने का आह्वान करता हूं।

कहा कि योग किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं, संपूर्ण मानवता के लिए है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा इतने अधिक वोटों से और कम से कम समय में योग को अंतरराष्ट्रीय रूप में स्वीकृति देना भारतीय नेतृत्व की दूरदृष्टि की स्वीकृति है। योग जीरो बजट वाला हेल्थ इश्योरेंस है।

वहीं, कार्यक्रम में शामिल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि निरोग रहने के लिए योग करें। यह योग केवल योग दिवस के दिन नहीं, बल्कि रोजाना करना है। स्वस्थ रहना भी देश की सबसे बड़ी सेवा है। अस्पतालों में भीड़ क्यों लगाएं। योग करें, स्वस्थ रहें, मस्त रहें। योग जोड़ता है।

सीएम शिवराज ने मध्यप्रदेश के विद्यालयों में योग की शिक्षा अनिवार्य करने का ऐलान भी किया। वहीं, राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने बच्चों और युवाओं को सात्विक आहार लेने की सलाह दी।

शेयर करें