मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

योग दिवसः योग से दुनिया में बनी है भारत की विशिष्ट पहचान- सीएम धामी

Rajni

देवभूमि उत्तराखंड में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। सीएम पुष्कर धामी और बाबा रामदेव ने एक मंच पर योग किया।

cm dhami
शेयर करें

हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखंड में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। सीएम पुष्कर धामी और बाबा रामदेव ने एक मंच पर योग किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जहां चारों धाम में सुबह की शुरुआत योग से हुई तो वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे।

इस मौके पर धामी ने उत्तराखंड को योग, संस्कृति और पर्यटन में देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने का आह्वान किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य में मुख्य कार्यक्रम जागेश्वर धाम, अल्मोड़ा और सह कार्यक्रम सूर्य मंदिर, कोसी कटारमल, अल्मोड़ा में आयोजित किए गए हैं।

साथ ही चारों धाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, कुमाऊं के 15 मानस खंड मंदिर, हरकी पैड़ी हरिद्वार, गंगा रिजॉर्ट, ऋषिकेश और 300 आयुष हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सीएम धामी ने कहा कि योग ने देश व दुनिया को स्वस्थता का संदेश दिया है।

सीएम ने कहा कि योग से आज दुनिया में हमारी विशिष्ट पहचान बनी है। योग जोड़ने का कार्य करता है। इसी का प्रतिफल है कि आज दुनिया योग को अपना रही है। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के कारण आज योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना देशवासियों के लिए गर्व की बात है।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने कहा कि योग शरीर व मस्तिष्क को एक सकारात्मक व स्वस्थ जीवन जीने की शक्ति देता है। योग हमें सिखाता है कि कैसे संतुलित जीवन जिया जा सकता है। उन्होंने कहा योग स्वस्थ शरीर, संतुलित मन, श्रेष्ठ विचारों का उपाय है।

टैग: uttarakhand
शेयर करें