मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः CET व TGT का रिजल्ट नहीं निकलने से युवाओं में रोष, विरोध में बेरोजगारों ने निकाली बारात 

HO BUREAU

CET व TGT का रिजल्ट नहीं निकालने व भर्ती नहीं करने के विरोध में शहर में बेरोजगारों ने बारात निकाली। बारात में राज्य के हजारों नौजवानों ने भाग लिया। राज्य के हजारों बेरोजगार नौजवानों, जिन्होंने CET व TGT की परीक्षा दे रखी है , राज्य सरकार द्वारा उनका रिजल्ट नहीं निकालने से बेरोजगार नौजवानों में सरकार के विरुद्ध भारी गुस्सा है।

protest
protest
शेयर करें

भिवानी। CET व TGT का रिजल्ट नहीं निकालने व भर्ती नहीं करने के विरोध में शहर में बेरोजगारों ने बारात निकाली। बारात में राज्य के हजारों नौजवानों ने भाग लिया। राज्य के हजारों बेरोजगार नौजवानों, जिन्होंने CET व TGT की परीक्षा दे रखी है , राज्य सरकार द्वारा उनका रिजल्ट नहीं निकालने से बेरोजगार नौजवानों में सरकार के विरुद्ध भारी गुस्सा है।

राज्यभर से आए युवा स्थानीय जाट धर्मशाला भिवानी में इकठ्ठे हुए और आम सभा की। बेरोजगारों ने शीघ्र रिजल्ट निकालकर भर्ती करने की मांग की। बेरोजगार नौजवानों को समर्थन देने के लिए ही हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राजेश सभ्रवाल , किसान सभा के जिला प्रधान रामफल देशवाल , उप प्रधान कामरेड ओमप्रकाश , जनवादी महिला समिति की जिला प्रधान सन्तोष देशवाल, सचिव बिमला घनघस , रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव रतनकुमार जिंदल , व्यापार मंडल प्रधान जेपी कोशिक अपने-अपने संगठनों से समर्थन देने उनके बीच पहुंचे और उन्हें सम्बोधित किया।

बाद में सभी बेरोजगारों ने सरकार के विरुद्ध शहर में बारात निकाली तथा एक स्वर में कहा कि यदि हरियाणा सरकार ने उन्हें 25 मई तक भर्ती नहीं किया तो वे सरकार के विरुद्ध मतदान करने के लिए बाध्य होंगे।

शेयर करें