मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या, इलाके में सनसनी

HO BUREAU

रोहतक में ताबड़तोड़ चली गोलियों से लोग दहल गए। सुनारियां गांव में एक युवक की दिनदहाड़े गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई। रोहतक जिले के सुनारिया गांव निवासी रवींद्र फाइनेंस का काम करता था। वह घर से लंच करके अपने कार्यालय जा रहा था। तभी कार सवार युवकों ने रवींद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

murder
शेयर करें

रोहतक। रोहतक में ताबड़तोड़ चली गोलियों से लोग दहल गए। सुनारियां गांव में एक युवक की दिनदहाड़े गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई। रोहतक जिले के सुनारिया गांव निवासी रवींद्र फाइनेंस का काम करता था। वह घर से लंच करके अपने कार्यालय जा रहा था। तभी कार सवार युवकों ने रवींद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

सूचना पर शिवाजी थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व आसपास के एरिया में पूछताछ कर हमलावरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है वारदात के पीछे कोई पुरानी रंजिश है। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार शुक्रवार दोपहर को एक गाड़ी में करीब 6 बदमाश सुनारिया गांव आए।

हमलावरों ने आते ही रविंद्र पर फायरिंग कर दी। इस दौरान चार गोली रविंद्र लगी। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार हत्या पुरानी रंजिश के कारण हुई है।

शेयर करें