मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

सेना में तीन साल के लिए भर्ती होंगे युवा, अस्थाई होगी सेना में नौकरी

इंडिया वॉइस

सरकार अग्निपथ भर्ती प्रवेश योजना लागू करने जा रही है, जिसके अंतर्गत तीनों सेवाओं में युवाओं को 3 साल के लिए सैनिक के रूप में भर्ती किया जाएगा।

mayanmar
Clashes between army and rebels in Myanmar, 30 soldiers killed
शेयर करें

सेना में भर्ती होने की की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के लिए सेना में भर्ती को लेकर खबर है। सरकार अग्निपथ भर्ती प्रवेश योजना लागू करने जा रही है, जिसके अंतर्गत तीनों सेवाओं में युवाओं को 3 साल के लिए सैनिक के रूप में भर्ती किया जाएगा। यह संविदा पर भर्ती होगी। भर्ती किए जाने वाले सैनिकों को अग्निवीर कहा जाएगा। इससे सशस्त्र बलों की औसत उम्र में कमी आने के साथ ही सरकार का रिटायरमेंट और पेंशन से बोझ कम हो जाएगा।

ऐसा कहा जा रहा है कि यह अग्निवीर बाद में चाहें तो कॉरपोरेट सेक्टर में भी नौकरी कर सकते हैं। हालांकि सशस्त्र बलों के पास यह विकल्प भी रहेगा कि वह कुछ अग्निवीरों को अस्थाई सेवा में भी शामिल कर सकते हैं। तीनों सेनाओं में सरकार के बड़े अफसरों को इस बारे में प्रस्तुतियां दी गई है। जहां से इस योजना को पूरा समर्थन मिला है।

आपको बता दें कि काफी कड़ी ट्रेनिंग के बाद इन वीरों को जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में तैनात किया जाएगा। भर्ती किए हुए यह अग्निवीर आतंकी गतिविधियों से निपटने व सूचना टेक्नोलॉजी में सेना की सहायता करेंगे। बताया जा रहा है कि आईआईटी समेत अन्य प्रोफेशनल स्ट्रीम के युवा भी इससे जुड़कर अपना योगदान दे सकेंगे। इस सब के बाद भी बार-बार इस योजना के संविदा पर होने के कारण इस पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं यह भी कहा जा रहा है क्या अब सेना में भी ठेके पर भर्ती होगी।

शेयर करें