मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
ऑटो

क्या आपके गर्दन में भी है यह परेशानी? तो दे रहा है कई संकेत!

Avnish

कई लोगों को गर्दन में तकलीफ होती है हिलाया भी नहीं जाता है इतने हद तक दर्द होता है लेकिन ऐसा क्यों होता है कभी सोचा है आपने चलिए जानते है।

neck pain
शेयर करें

नई दिल्ली ।   गर्दन शरीर के नाजुक हिस्सों में से एक हिस्सा होता है। अगर इसमें दर्द हो जाए तो हिलाया भी नहीं जाता। इतना दर्द होता है कि आपका उठना बैठना तक नहीं हो पाता। लेकिन ऐसा क्यों होता है, इससे आपको बड़ा खतरा तो नहीं है या फिर किसी बीमारी का तो संकेत नहीं है। चलिए जानते हैं कि आखिर किन कारणों से आपको यह दर्द झेलना पड़ता है ?

किस कारण से होता है दर्द ?

गर्दन में अगर आपको दर्द होता है तो इसके कई कारण होते हैं। जैसे कि एक ही जगह पर खड़े होकर लगातार काम करना या फिर तकिए का गलत तरीके से इस्तेमाल करना, सिर को ढंग से ना करके सोना, खराब पोस्चर में बैठकर टीवी देखना या फोन चलाना, एक्सरसाइज करते वक्त गर्दन मुचुक जाना या फिर नस में दिक्कत आना तो इन सभी कारणों से आपके गर्दन में दर्द हो सकता है।

क्या करें उपाय

चलिए तो अब यह भी जान लेते हैं कि वह कौन से उपाय करें जिससे आपको दर्द कम हो जाए।

  • सबसे पहले कोशिश करें कि अगर आपको दर्द हो रहा है तो आप बर्फ की सेकाई कर लें। इससे आपका दर्द पूरा तो ठीक नहीं होगा लेकिन कुछ हद तक आराम मिल जाएगा। जिससे कि आप थोड़ा बहुत हिल सकते हैं।
  • दिनभर में एक बार अपने गर्दन की मालिश करें और अगर यह मालिश दिन में दो से तीन बार हो तब तो काफी आराम मिलेगा।
  • एक अहम उपाय यह भी है कि आपके घर में सेंधा नमक होगी तो इससे भी आप सिकाई करेंगे तो आपका दर्द कम हो जाएगा। हो सके तो आपका दर्द गायब भी हो सकता है।
  • आपको कुछ जरूरी बातों का इस बीच ख्याल रखना है जैसे कि काम करते वक्त कुर्सी का इस्तेमाल करें , ज्यादा वक्त तब फोन या लैपटॉप ना चलाएं एक ही पोजीशन में।
शेयर करें