मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
ऑटो

क्या आप किशमिश और चना भिगो कर खाते है?

Avnish

क्या आपने कभी किशमिश को भिगो कर खाया है और इसके फायदे आपको पता है? चलिए जानते है!

CHANA
शेयर करें

नई दिल्ली ।  किशमिश सिकुड़ी और बासी सी दिख सकती है लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पोषक तत्वों की भंडार होती है किशमिश ड्राई फ्रूट्स की फैमिली की है लेकिन आमतौर पर इसका इस्तेमाल खीर या फिरनी में ज्यादा होता है साथ ही साथ इंडियन मिठाइयों के ऊपर टॉपिंग के रूप में भी किया जाता है। जैसे बर्फी को आमतौर पर किशमिश से ही सजाया जाता है। किशमिश सूखे अंगुर से बनाया जाता है। जिसमें भरपूर मात्रा में आयरन, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। आज हम बात करेंगे किशमिश और चना को भिगोकर खाने के फायदे। खाली पेट किशमिश और चना खाने से आंत एकदम सही रहता है।

काले चने और किशमिश खाने के फायदे क्या है चलिए जानते है!

  • काले चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और पोटैशियम होता है. जो पेट के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • ब्लड प्रेशर का मरीज अगर खाली पेट किशमिश और चना खाता है तो इसे उसे काफी ज्यादा फायदा पहुंचता है।
  • चना और किशमिश में भारी मात्रा में फाइबर होता है जिसे पानी में भिगोकर खाने से काफी ज्यादा फायदा मिलता है भीगी हुई किशमिश कब्ज को रोकने में मदद करती है और पाचन क्रिया दुरुस्त करती है।
  • अगर आप वजन कंट्रोल करने की सोच रहे हैं तो आप किशमिश खाली पेट खा सकते हैं। जैसे आपको मीठा खाने पर कंट्रोल करना है तो आप भीगी हुई किशमिश खा सकते हैं इससे आपकी मीठे की क्रेविंग कंट्रोल हो जाएगी।
  • किशमिश में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होती है। ऐसे में यह आपकी इम्युनिटी बढ़ाने का काम करती है।
  • सबसे आखिरी किशमिश खाने से हड्डी मजबूत होते हैं। किशमिश में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होते हैं। भीगी हुई किशमिश पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
शेयर करें