Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः गोरखपुर में व्यापारियों पर कराता था रेप का फर्जी केस, वसूलता था रंगदारी, अब जाकर सरगना गिरफ्तार

यूपीः गोरखपुर में व्यापारियों पर कराता था रेप का फर्जी केस, वसूलता था रंगदारी, अब जाकर सरगना गिरफ्तार

यूपी के गोरखपुर जिले में रेप का फर्जी केस कराकर रंगदारी वसूलने वाले गैंग के सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि गैंग में शामिल दो महिलाओं की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। आरोपी ने 6 लोगों से करोड़ों की ठगी भी की है। आरोपी पहले आरोही व सानवी अस्पताल भी चलाता था।

By Rakesh 

Updated Date

गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर जिले में रेप का फर्जी केस कराकर रंगदारी वसूलने वाले गैंग के सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि गैंग में शामिल दो महिलाओं की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। आरोपी ने 6 लोगों से करोड़ों की ठगी भी की है। आरोपी पहले आरोही व सानवी अस्पताल भी चलाता था।

पढ़ें :- यूपी STF ने जिला पंचायत सदस्य को नोएडा से किया गिरफ्तार

दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के फर्जी केस दर्ज कराकर वसूली करने वाले गिरोह के सरगना विकास कुमार सिन्हा को शाहपुर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि गिरोह में शामिल दो महिलाओं व एक बच्ची को भी केस दर्ज कराने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। ठगी के ​शिकार लोगों को न सिर्फ धमकी दी गई, ब​ल्कि एक व्यापारी को दो बार जेल भी जाना पड़ा।

आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया। अब पुलिस ने महिलाओं व अन्य लोगों की भूमिकाओं की जांच तेज कर दी है। पकड़ा गया आरोपी विकास कुमार सिन्हा बिहार के मोतीहारी का मूल निवासी है। वर्तमान में जंगल सालिकराम ​शिवपुर साहबाजगंज में किराए के मकान में रहता है।

आरोपी ने व्यापारियों से करीब 6 करोड की ठगी की

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई व एएसपी मानुष पारिक ने बताया कि विकास कुमार सिन्हा पादरीबाजार ​स्थित एक नर्सिंग होम में प्रबंधक था। यहीं से ये दवा के कारोबार में भी घुस गया। इस दौरान उसकी जान पहचान कई व्यापारियों से हो गई। उसने व्यापारी संजय अग्रवाल से छह लाख व एक एसी, प्रवीन प्रकाश से आठ लाख व एसी, अमित सिंह से पांच लाख, अमृत से 22 लाख , संजीव पांडेय से छह लाख, आलोक श्रीवास्तव से छह लाख, इ​म्तियाज से 10 लाख की ठगी की। इसके अलावा कई अन्य लोगों को हॉ​स्पिटल में शेयर देने का वादा किया।

पढ़ें :- मुठभेड़ में पुलिस की गोली से बदमाश घायल, गिरफ्तार

बड़ा आदमी बनने के लिए बिछाया ठगी का जाल

दराअसल विकास प्रबंधक से होटल मालिक बनना चाहता था, इसके लिए उसने ठगी का जला बिछाया।करीब एक करोड़ से अ​धिक की ठगी करने के बाद उसने एक अस्पताल भी खोला, लेकिन वह संचालित नहीं हो सका। इसके बाद व्यापार के लिए रुपए लगाने वाले व्यापारी इससे रकम मांगने लगे। इसके बाद विकास ने एक महिला की मदद से चिलुआताल थाने में इ​म्तियाज के ऊपर पॉक्सो, फिर महिला की मदद से गोरखनाथ थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। पुलिस ने बयान के आधार पर दोनों ही मामलों में इ​म्तियाज को जेल भेज दिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com