मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

बहन अंशुला की शादी को लेकर उत्साहित हैं अर्जुन कपूर, कहा- अभी तो जश्न की शुरुआत हुई है

Desk

अभिनेता अर्जुन कपूर ने मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई समारोह की कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए। वहीं अभिनेता संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए।

शेयर करें

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी छोटी बहन अंशुला कपूर की शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। अंशुला जल्द ही अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ विवाह बंधन में बंधने वाली हैं और कपूर परिवार में शादी की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। अर्जुन कपूर ने मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई समारोह की कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए। इसके साथ उन्होंने अपनी बहन के लिए एक भावुक संदेश भी लिखा।

बहन के लिए अर्जुन कपूर ने लिखा भावुक कर देने वाला संदेश

अभिनेता अर्जुन कपूर ने लिखा, “अंश, अभी तो बस शुरुआत हुई है। एक शाम ही बीती है और मुझे पहले से ही लग रहा है कि यह समय बहुत तेजी से निकल जाएगा। तुम दोनों के लिए मैं बेहद खुश और उत्साहित हूं। अब शादी के जश्न का इंतजार नहीं हो रहा है।” फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर की शादी से जुड़े कार्यक्रमों की शुरुआत हाल ही में ‘माता की चौकी’ के आयोजन के साथ हुई। इस मौके पर अंशुला की चाची और अभिनेता संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए। महीप कपूर ने पोस्ट के साथ लिखा, “शादी की शुरुआत… जय माता दी।”

 

 सगाई समारोह में नहीं दिखाई दिए अनिल कपूर और सोनम कपूर

अंशुला कपूर ने भी पूजा समारोह की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा करते हुए एक भावुक नोट लिखा। उन्होंने बताया कि उनकी शादी के उत्सव की शुरुआत रोहन के परिवार द्वारा आयोजित माता की चौकी से हुई। अंशुला ने लिखा, “21/6/26 प्यार, परिवार और आशीर्वाद। हमारी शादी के समारोह की शुरुआत रोहन के परिवार द्वारा प्रेमपूर्वक आयोजित माता की चौकी से हुई। इस अवसर पर फुलकारी दुपट्टा पहनना मेरे लिए बेहद खास रहा। यह पंजाबी परंपरा, विरासत, शिल्पकला और पीढ़ियों से चली आ रही महिलाओं के आशीर्वाद का प्रतीक है। पंजाबी दुल्हनों के लिए फुलकारी जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पड़ावों का हिस्सा रही है और रोहन के साथ नई यात्रा शुरू करने के लिए इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती थी।” समारोह की तस्वीरों में अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर, महीप कपूर, संजय कपूर समेत कपूर परिवार के कई सदस्य नजर आए। हालांकि, इस कार्यक्रम में अनिल कपूर, सोनम कपूर और रिया कपूर दिखाई नहीं दिए। अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी को लेकर परिवार और प्रशंसकों में उत्साह का माहौल है, जबकि शादी के अन्य समारोहों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।

 

देश और दुनिया की बाकि की खबरे के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

शेयर करें