मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
मोदी ने भाजपा-अकाली गठबंधन को बताया स्वाभाविक, पंजाब के विकास पर दिया जोर यूपी के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने की तैयारी तेज UP Politics: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बरसे पाठक और मौर्य, बोले- कंकड़ वाली खिचड़ी है यह गठबंधन 6 साल बाद फिर साथ आए BJP-अकाली दल, शाह बोले- पंजाब चुनाव में अकाली दल होगा बड़ा भाई UP Election 2027: सपा-कांग्रेस में सीटों पर संग्राम, 26 सीटों के ऑफर पर भड़की कांग्रेस कन्नौज में दर्दनाक हादसा! स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम
उत्तर प्रदेश

भगवान राम के प्रति आस्था को भुलाकर धन को ज्यादा महत्व दिया गया: सलमान खुर्शीद

Desk

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने राम मंदिर में कथित चंदा विवाद के मामले पर कहा कि जिन्होंने राम मंदिर का निर्माण कराया है, उन्हें इसका जवाब देना चाहिए। सलमान खुर्शीद ने कहा कि यह बड़ा सवाल है कि कहीं धन को अधिक महत्व देकर भगवान राम के प्रति आस्था को तो नहीं भुला दिया गया।

शेयर करें

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने राम मंदिर में कथित चंदा विवाद के मामले पर कहा कि जिन्होंने राम मंदिर का निर्माण कराया है, उन्हें इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान राम के प्रति सभी की आस्था है। कोई सनातन धर्म से जुड़े होने के कारण आस्था रखता है, तो कोई अपने मित्रों या सहयोगियों के माध्यम से भगवान राम के प्रति श्रद्धा रखता है। सलमान खुर्शीद ने कहा कि जो लोग राम मंदिर पर अपना अधिकार जताते हैं और हर जगह इसकी चर्चा करते हैं, उन्हें यह बताना चाहिए कि क्या उन्होंने भगवान राम की आस्था से अधिक पैसे को महत्व दिया है।

 

भगवान राम के प्रति आस्था पर भारी पड़ा पैसा: सलमान खुर्शीद

सलमान खुर्शीद ने कहा कि यह बड़ा सवाल है कि कहीं धन को अधिक महत्व देकर भगवान राम के प्रति आस्था को तो नहीं भुला दिया गया। वहीं सलमान खुर्शीद ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान की बातें केवल कागजी या हवाई दावों तक सीमित हैं, लेकिन उन्हें जमीन पर दिख रही असलियत का जवाब देना चाहिए। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के खुले रहने के मुद्दे पर सलमान खुर्शीद ने कहा कि इसे खुला रखने के लिए पहल की गई है। उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में भारत की ओर से भी पेशकश की गई थी। खुर्शीद ने कहा कि जब ईरान की एक कश्ती को यहां डुबोया गया था, तब भारत की ओर से कोई शिकायत तक नहीं की गई। इसके बावजूद ईरान ने भारत पर कोई आरोप नहीं लगाया। उन्होंने कहा कि ईरान काफी उदार देश है और भारत-ईरान के संबंध काफी पुराने हैं। ऐसे में भारत को ईरान का आभार व्यक्त करना चाहिए।

 

सलमान खुर्शीद ने कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर दी तीखी प्रतिक्रिया

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा, “अगर हम सड़क पर न चलें तो कहां जाएं? इस देश में रहें या न रहें? कैलाश विजयवर्गीय क्या कहते हैं, क्या उन्हें अपने बयान की समझ है? सड़क हिंदुओं, मुसलमानों और ईसाइयों सभी ने मिलकर बनाई है। क्या उन्हें पता है कि सड़क निर्माण में किन-किन लोगों का योगदान रहा है?” उन्होंने आगे कहा कि सड़क की नहीं, देश की बात होनी चाहिए। देश की आजादी के लिए कौन-कौन लड़ा था, इस पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब मुसलमान देश की आजादी के लिए लड़े थे, तब किसी ने हिंदू-मुसलमान नहीं कहा था, सभी को भारतवासी कहा गया था। देशवासियों ने मिलकर इस देश का निर्माण किया है, लेकिन आज उन्हें बांटने की बातें की जा रही हैं।

 

देश और दुनिया की बाकि की खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

 

 

शेयर करें