मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मामूली विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारा चाकू, गंभीर, हमलावर फरार

HO BUREAU

यूपी के जौनपुर जिले में दो दोस्तों के बीच किसी बात पर जमकर मारपीट हो गई। इसके बाद एक दोस्त ने अपने साथी के साथ मिलकर युवक को चाकू मारकर गंभीर घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने गांव के दो युवकों पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है।

victim
शेयर करें

जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले में दो दोस्तों के बीच किसी बात पर जमकर मारपीट हो गई। इसके बाद एक दोस्त ने अपने साथी के साथ मिलकर युवक को चाकू मारकर गंभीर घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने गांव के दो युवकों पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है।

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सबरहद गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दबंगों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमला के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल युवक को उपचार के लिए शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायल युवक ने बताया कि उसके हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने गांव के ही दो युवकों पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है।

शेयर करें