मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया योग, कहा- स्वस्थ रहने के लिए योग करना जरूरी

Rajni

विश्व भर में योग के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

cm yogi
शेयर करें

गोरखपुर। विश्व भर में योग के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दौरान योग दिवस पर बुधवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर में योग किया।

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए लोग तरह-तरह की एक्सरसाइज करते हैं लेकिन स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मस्तिष्क सिर्फ योग से ही संभव है।

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन से आज पूरी दुनिया के 200 देश अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग के विभिन्न कार्यक्रमों से जुड़े हुए हैं। इस तरह से वह योग की कई तरह की विद्याओं के साथ जुड़कर भारत की ऋषि परंपरा के प्रति अपना आभार व्यक्त कर रहे हैं।

इससे पहले मंगलवार शाम को सीएम योगी ने ट्वीट कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए योग को संपूर्ण जीवन पद्धति का अनुशासन बताया।

उन्होंने कहा कि योग से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि योग संपूर्ण जीवन पद्धति, जीवन का अनुशासन है। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, योग के स्वाभाविक परिणाम हैं। अतः योग अवश्य अपनाएं। स्वस्थ रहें, सानंद रहें। आप सभी को 09वें ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ की हार्दिक बधाई।

टैग: Health
शेयर करें