मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मुठभेड़ में संदीप पाल हत्याकांड के आरोपी के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

HO BUREAU

यूपी के प्रयागराज में संदीप पाल हत्याकांड के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई। रविवार रात आरोपी ने फाफामऊ के गद्दोपुर इलाके में संदीप और उसके साथी पर फायरिंग की थी, जिसमें संदीप पाल की मौत हो गई थी जबकि उसका साथी घायल हो गया।

accused
शेयर करें

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में संदीप पाल हत्याकांड के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई। रविवार रात आरोपी ने फाफामऊ के गद्दोपुर इलाके में संदीप और उसके साथी पर फायरिंग की थी, जिसमें संदीप पाल की मौत हो गई थी जबकि उसका साथी घायल हो गया।

पुलिस हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान सोमवार सुबह चेकिंग के दौरान पुलिस से आरोपी की मुठभेड़ हो गई। जिस पर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी अर्श उर्फ बिल्ला के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल अवस्था में आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

शेयर करें