मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

‘वेलकम टू द जंगल’ के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने किया मजेदार खुलासा

Desk

अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के प्रमोशन में जुटे हुए है। इस कड़ी में उन्होंने पुरानी फिल्मों की डार्क कॉमेडी और कलाकारों के काम करने के तरीके पर चर्चा की। अक्षय ने बताया कि आज के कलाकार बड़ा रिस्क लेना नहीं चाहते। रिस्क से मेरा मतलब मल्टीस्टारर फिल्मों में काम करने से है। मैं हाथ जोड़कर उनसे अनुरोध करता हूं कि वे मल्टीस्टारर फिल्मों में काम करें।

शेयर करें

बॉलीवुड में फिल्मों के पीछे कई ऐसे किस्से छिपे होते हैं, जो दर्शकों को पर्दे पर तो नहीं दिखते, लेकिन बाद में जब सामने आते हैं तो काफी दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता अहमद खान और अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने पुराने अनुभव साझा किए। दरअसल, दोनों अपनी आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के प्रमोशन में जुटे हुए है। इस कड़ी में उन्होंने पुरानी फिल्मों की डार्क कॉमेडी और कलाकारों के काम करने के तरीके पर चर्चा की। अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म ‘अफलातून’ की शूटिंग से जुड़े मजेदार किस्से भी सुनाए।

 

फैन की कार पर चढ़कर अक्षय कुमार ने शूट किया था गाना

अभिनेता अक्षय कुमार ने आज के कलाकारों को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, ”आज के कलाकार बड़ा रिस्क लेना नहीं चाहते। रिस्क से मेरा मतलब मल्टीस्टारर फिल्मों में काम करने से है। मैं हाथ जोड़कर उनसे अनुरोध करता हूं कि वे मल्टीस्टारर फिल्मों में काम करें।” अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म ‘अफलातून’ से जुड़ा एक दिलचस्प और मजेदार किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया, ”फिल्म के ‘अफलातून’ गाने पर मैं जिस कार पर डांस कर रहा हूं, वह किराए पर नहीं ली गई थी। वह कार वहां से गुजर रही थी और उसका मालिक मेरा फैन था। मैंने उनसे पूछा, ”क्या मैं पांच मिनट के लिए आपकी कार पर डांस सकता हूं?” , इस पर कार के मालिक ने तुरंत हामी भर दी। इस तरह वह सीन शूट किया गया।”इसी गाने से जुड़ा एक और मजेदार वाकया भी अक्षय कुमार ने बताया। उन्होंने कहा, ”हमने कई जगह बिना परमिशन के शूट किया है, हमें अंदर जाने पर रोक दिया जाता था। हमने एक बिल्डिंग के अंदर शूट किया, वहां का चौकीदार हमें भगाने के लिए दौड़ता हुआ आता है। वह शॉट भी उस गाने में है। यह सब अचानक हुआ था, लेकिन बाद में वही सीन फिल्म का हिस्सा बन गया।”

 

‘जाने भी दो यारों’ जैसी फिल्में बनाने से क्यों हिचकते हैं फिल्म निर्माता : फिल्म निर्माता अहमद खान

कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता अहमद खान ने कहा, ”फिल्म ‘जाने भी दो यारों’ ऐसी फिल्म थी, जिसकी पूरी कहानी एक लाश के इर्द-गिर्द घूमती थी। हम सभी उस फिल्म को देखते हुए खूब हंसे। मुझे नहीं पता कि फिल्म निर्माता ऐसी ऐसी फिल्में बनाने से क्यों हिचकिचाते हैं। इस तरह की डार्क कॉमेडी दर्शकों को आज भी उतना ही हंसा सकती है, जितना पहले हंसाया करती थी, लेकिन ऐसे विषयों पर कम फिल्में बनती हैं।”अहमद खान ने आगे कहा, ”पहले के दौर में कलाकार बिल्कुल नए होते थे। हमें उन्हें शुरुआत से सिखाना पड़ता था और उन्हें अभिनय की बुनियादी समझ दी जाती थी, फिर उन्हें सेट पर तैयार किया जाता था। लेकिन आज के समय में कलाकार पहले से ही ट्रेनिंग लेकर आते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में यह बदलाव समय के साथ स्वाभाविक रूप से हुआ है।”

 

देश और दुनिया की बाकि खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

शेयर करें