मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13,313 नए मरीज

इंडिया वॉइस

बीते 24 घंटों में कोरोना के संक्रमित 13313 मरीज बढ़ गए हैं।

corona test
andhra pradesh registered 1608 new covid case, 220 new cases of corona registered in Telangana
शेयर करें

नई दिल्ली, 23 जून 2022। देश में पिछले 24 घंटे में गुरुवार सुबह आठ बजे तक कोरोना संक्रमित 13,313 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 10,972 रही। वहीं, कोरोना से 38 लोगों की मौत हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कुल 4 करोड़ 27 लाख 36 हजार 027 कोरोना के मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा रिकवरी दर 98.60 प्रतिशत है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 83 हजार, 990 है। दैनिक संक्रमण दर 2.03 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में 6.56 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 85.94 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

टैग: Covid 19
शेयर करें