मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः अंकित चौहान हत्याकांड की मास्टरमाइंड माही पर 25 हजार का इनाम, आरोपियों को पकड़ने को पसीना बहा रही पुलिस  

Rajni

14 जुलाई की रात कार में अपने प्रेमी अंकित चौहान की सांप से डसवाकर हत्या करने के बाद माही अपने नए प्रेमी दीप कांडपाल, नौकरानी ऊषा देवी, नौकरानी के पति रामऔतार व अपनी दो बिल्लियों के साथ फरार है।

accused mahi
शेयर करें

हल्द्वानी । 14 जुलाई की रात कार में अपने प्रेमी अंकित चौहान की सांप से डसवाकर हत्या करने के बाद माही अपने नए प्रेमी दीप कांडपाल, नौकरानी ऊषा देवी, नौकरानी के पति रामऔतार व अपनी दो बिल्लियों के साथ फरार है। सभी के मोबाइल 14 जुलाई से ही बंद हैं।

इस मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। हत्याकांड की मास्टर माइंड डॉली उर्फ माही समेत फरार चारों आरोपियों पर एसएसपी पंकज भट्ट ने 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस के हाथ घटना के 6 दिन बाद भी खाली हैं। हत्याकांड की रात 14 जुलाई को माही, दीप कांडपाल, ऊषा देवी और रामऔतार तीनपानी बाईपास से कार से दिल्ली के लिए निकले।

दिल्ली में बहन के घर माही को नहीं मिला आसरा 

दिल्ली में जब माही की बहन ने उसे आसरा नहीं दिया तो सभी एक होटल में रुके और अगली सुबह बस पकड़ कर पुराना बस अड्डा बरेली पहुंचे। बरेली से सपेरा रमेशनाथ अपने घर भोजीपुरा चला गया। जबकि अन्य सभी नौकरानी के पीलीभीत स्थित घर चले गए। सपेरे की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पीलीभीत पहुंची, लेकिन आरोपी यहां से 7-8 घंटे पहले ही निकल चुके थे।

पुलिस को शक था कि सभी नेपाल भाग सकते हैं। ऐसे में पीलीभीत से नेपाल की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर लगे सीसीटीवी की छानबीन की गई। होटल, गेस्ट हाउस की भी तलाशी ली गई, लेकिन हाथ कुछ नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने यह मान लिया कि चारों अभी भारत में ही हैं।

पुलिस की एक टीम नेपाल बॉर्डर पर तैनात

जिसके बाद तलाश में जुटी चार टीमों में से एक को नेपाल बॉर्डर पर तैनात कर दिया गया है। जबकि दूसरी टीम को पीलीभीत में छोड़ दिया गया और एक टीम को एनसीआर दिल्ली रवाना कर दिया गया। पुलिस को शक है कि आरोपी चकमा देकर नेपाल भी भाग सकते हैं।

टैग: police
शेयर करें