मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

दुखदः कौशांबी में घर से कुछ दूर खेल रही 3 सगी बहनें लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज                       

Rakesh

यूपी के कौशांबी जिले में कड़ाधाम थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से कुछ दूर खेल रही 3 सगी बहनें रहस्यमय हालात में लापता हो गई हैं। बच्चियों के माता-पिता लोगों के खेत-खलिहान में मजदूरी कर अपना गुजर बसर करते हैं। परिजनों ने बेटियों के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले मे अपहरण का मुक़दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

kidnap
शेयर करें

कौशांबी। यूपी के कौशांबी जिले में कड़ाधाम थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से कुछ दूर खेल रही 3 सगी बहनें रहस्यमय हालात में लापता हो गई हैं। बच्चियों के माता-पिता लोगों के खेत-खलिहान में मजदूरी कर अपना गुजर बसर करते हैं। परिजनों ने बेटियों के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले मे अपहरण का मुक़दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

कड़ाधाम के रसीद मई गांव में मनोज कुमार पुत्र इंदल सरोज पत्नी व 3 बेटियों के साथ रहता है। मनोज का परिवार बेहद गरीब है। मनोज व उसकी पत्नी गांव में लोगों के खेत में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। मनोज व उसकी पत्नी 31 जनवरी को रोज की तरह गांव के एक खेत में मजदूरी कर रहे थे। बेटी रुचि (12), विनीता (10), सुनीता (6) स्कूल न जाकर घर के पास अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी।

मनोज सरोज ने बताया कि दोपहर में बच्चियों की मां घर आई तो बच्चों को घर में नहीं देखा। उन्हें लगा कि बेटियां स्कूल पढ़ाई के लिए गई है। शाम होने के बाद भी उनकी बेटियां घर नहीं आई तो उन्होंने उनकी खोज शुरू की। मनोज ने थाना कड़ाधाम पुलिस को लिखित सूचना देकर बेटियों को खोजने में मदद मांगी है। थाना पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुक़दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, मनोज की बेटियों को लापता हुए 3 दिन से अधिक का समय बीत गया लेकिन पुलिस उन्हें खोज नहीं सकी है।

टैग: Child police
शेयर करें