मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः गौरीकुण्ड में नाले के तेज बहाव में 3 दुकानें बहीं, 13 लापता

Rakesh

केदारनाथ धाम के मुख्य पड़ाव गौरीकुण्ड में dat पुलिया के पास बह रहे नाले के उफान पर आने से 3 दुकानें बह गईं हैं। जिसमें अभी तक 13 व्यक्तियों के लापता होने की पुष्टि हुई है।

landslide
शेयर करें

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के मुख्य पड़ाव गौरीकुण्ड में dat पुलिया के पास बह रहे नाले के उफान पर आने से 3 दुकानें बह गईं हैं। जिसमें अभी तक 13 व्यक्तियों के लापता होने की पुष्टि हुई है।

गुरुवार की रात 11 बजे पुलिया के ऊपर झरने ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे चट्टान खिसकने से बह रहे नाले के तेज बहाव में 3 दुकानें बह गईं। जिसमें 13 लोगों के लापता होने की पुष्टि जिला आपदा अधिकारी नन्दन रजवार द्वारा सूची जारी कर की गई है। लगातार गौरीकुण्ड क्षेत्र में बारिश होने के कारण लापता व्यक्तियों के रेस्क्यू करने में दिक्कतें आ रही हैं।

मौके पर sdrf,  तहसील प्रशासन, जिला प्रशासन मौजूद

मौके पर sdrf,  तहसील प्रशासन, जिला प्रशासन मौजूद है। लापता व्यक्तियों में 3 स्थानीय के साथ अन्य नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग घटनास्थल पर मौजूद हैं।

लापता लोगों में  आशु उम्र 23 साल निवासी जनई, प्रियांशु चमोला S/O कमलेश चमोला 18 साल निवासी तिलवाड़ा, रणबीर सिंह 28 साल निवासी बस्टी, अमर बोहरा S/O मान बहादुर बोहरा निवासी नेपाल, अनिता बोहरा W/O अमर बोहरा 26 साल निवासी नेपाल, राधिका बोहरा D/O अमर बोहरा 14 साल निवासी नेपाल, पिंकी बोहरा D/O अमर बोहरा 8 साल निवासी नेपाल, पृथ्वी बोहरा S/O अमर बोहरा 7 साल निवासी नेपाल, जटिल S/O अमर बोहरा 6 साल निवासी नेपाल, वकील S/O अमर बोहरा 3 साल निवासी नेपाल, विनोद S/O बदन सिंह 26 साल निवासी खानवा भरतपुर, मुलायम S/O जसवंत सिंह 25 साल निवासी नगला बंजारा सहनपुर हैं।

टैग: uttarakhand
शेयर करें