मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

रूसी हमले का 48वां दिन : पुतिन का करीबी गिरफ्तार, जेलेंस्की ने बदले में मांगे यूक्रेनी नागरिक

इंडिया वॉइस

इस बीच यूक्रेन ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन के करीबी विक्टर मेदवेदचुक को गिरफ्तार किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मेदवेदचुक के बदले यूक्रेन के आम नागरिकों की वापसी का प्रस्ताव किया है।

putin
शेयर करें

कीव : यूक्रेन पर रूस के हमले के 48वें दिन रूसी सेनाएं पूर्वी यूक्रेन पर जोरदार हमले की तैयारी में जुटी हैं। इस बीच यूक्रेन ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन के करीबी विक्टर मेदवेदचुक को गिरफ्तार किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मेदवेदचुक के बदले यूक्रेन के आम नागरिकों की वापसी का प्रस्ताव किया है।

यूक्रेन के विपक्षी नेता विक्टर मेदवेदचुक को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का करीबी माना जाता है। मेदवेदचुक को यूक्रेनी सेना ने गिरफ्तार कर उनकी हाथों में हथकड़ी लगी हुई तस्वीर जारी की है। इसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मेदवेदचुक को सौंपने के लिए एक प्रस्ताव रखा है। उसमें उन्होंने मेदवेदचुक के बदले यूक्रेन के आम नागरिकों की रिहाई की मांग की है।

इस बीच यूक्रेन पर रूस के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। रूसी सेना मध्य यूक्रेन के एक रेलवे स्टेशन पर अज्ञात स्थान से हमला किया। संयोग की बात है कि हमले का शिकार कोई नागरिक या रेलकर्मी नहीं हुआ है। संपत्ति को नुकसान होने और रेल संचालन गड़बड़ाने के कारण 17 यात्री रेलगाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन करना पड़ा। यूक्रेन के गृह मंत्रालय के अनुसार रूसी हमलों में कीव के आसपास के क्षेत्रों के कई गांव पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। इस बीच अब रूस ने पूर्वी यूक्रेन पर जोरदार हमले की तैयारी की है। सेटेलाइट तस्वीरों में पूर्वी यूक्रेन पर कब्जे के लिए रूसी सेना द्वारा अपनी ताकत बढ़ाए जाने की पुष्टि हुई है। साथ ही अब बेल्गोरोद में भी रूसी काफिले को बड़े स्तर पर तैनात किया जा रहा है।

शेयर करें