1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सिक्किम में बादल फटने से 5 की मौत,  पीएम मोदी ने सीएम प्रेम तमांग से की

सिक्किम में बादल फटने से 5 की मौत,  पीएम मोदी ने सीएम प्रेम तमांग से की

सिक्किम में बादल फटने से अचानक आई प्राकृतिक आपदा के कारण अब तक 5 लोगों ने जान गंवा दी है और सुरक्षाबलों के जवानों समेत 40 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस बीच स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से बात की है।

By Rakesh 

Updated Date

गंगटोक। सिक्किम में बादल फटने से अचानक आई प्राकृतिक आपदा के कारण अब तक 5 लोगों ने जान गंवा दी है और सुरक्षाबलों के जवानों समेत 40 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस बीच स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से बात की है।

पढ़ें :- Rahul Gandhi on PM Modi : 'वो छात्रों को माफ करने वाले कौन होते हैं...', PM मोदी पर राहुल गांधी का हमला

पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट किया, ”सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से बात की और राज्य के कुछ हिस्सों में दुर्भाग्यपूर्ण प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया। चुनौती से निपटने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मैं सभी प्रभावितों की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं।

इस आपदा के कारण पांच पुल ढह गए हैं, जिनमें मंगतम झील का पुल, सिंघताम का इंद्राणी पुल, शिरवानी पुल, लिंगी पुल और जंगू का पुल शामिल हैं। चुंगथान में 1200 मेगावाट का तीस्ता ऊर्जा बांध बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सिंघताम में एनएचपीसी का बांध क्षतिग्रस्त हुआ है… बता दें कि बादल फटने की घटना उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर हुई, जिसकी वजह से लाचेन घाटी से गुजरने वाली तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई।

आपदा में सेना के 23 जवान लापता हो गए थे। अब तक पांच शव बरामद हुए हैं। शव सेना के जवानों के हैं या आम लोगों के, अभी यह पहचान होना बाकी है। उधर अधिकारियों ने बुधवार 4 अक्टूबर को जानकारी दी अचानक बाढ़ आने और एक बांध से पानी छोड़े जाने के कारण स्थिति और बिगड़ गई।

पढ़ें :- 'नशा मुक्त भारत की दिशा में 100 मजबूत कदम', PM मोदी ने की नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की शुरुआत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com