मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

गाजीपुर में 9 साल का बच्चा लापता, परिजन रहे परेशान, पड़ोसी के बक्से में मिला शव

Rakesh

यूपी के गाजीपुर जिले के गहमर थानाक्षेत्र के देवल गांव में 19 फरवरी की शाम लगभग तीन बजे बच्चा (9) लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी न मिलने पर उसके पिता की तहरीर पर गहमर थाने में अज्ञात के विरुद्ध बच्चे के अपहरण का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

police
शेयर करें

गाजीपुर। यूपी के गाजीपुर जिले के गहमर थानाक्षेत्र के देवल गांव में 19 फरवरी की शाम लगभग तीन बजे बच्चा (9) लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी न मिलने पर उसके पिता की तहरीर पर गहमर थाने में अज्ञात के विरुद्ध बच्चे के अपहरण का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

केस दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी बरामदगी का प्रयास कर रही थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर बच्चे के पड़ोसी संजय नट पुत्र लतीफ नट के घर की तलाशी लेने पर घर में रखे बक्से में गुमशुदा बच्चे का शव बरामद हुआ। आरोपी मौके से फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

शेयर करें