1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अलीगढ़ में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, व्यक्ति की मौत

अलीगढ़ में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, व्यक्ति की मौत

यूपी के अलीगढ़ जिले के गांधी पार्क थाना इलाके के शीशीआ पाड़ा में शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग लग गई। हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक प्रमोद कुमार पुत्र बनवारी लाल नगर निगम में अस्थाई कर्मचारी के पद पर तैनात था।

By Rakesh 

Updated Date

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले के गांधी पार्क थाना इलाके के शीशीआ पाड़ा में शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग लग गई। हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक प्रमोद कुमार पुत्र बनवारी लाल नगर निगम में अस्थाई कर्मचारी के पद पर तैनात था।

पढ़ें :- लखनऊ अग्निकांड: केजीएमयू में भर्ती 5 बच्चों को मिली छुट्टी

परिवार के सभी लोग सर्दी होने के कारण घर के नीचे बैठकर आग ताप रहे थे। इसी दौरान घर के ऊपर वाले कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक प्रमोद कुमार की मौत हो चुकी थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com