1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. नई दिल्लीः सब्जी मंडी में सिलेंडर में ब्लास्ट से हरफूल सिंह टावर में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

नई दिल्लीः सब्जी मंडी में सिलेंडर में ब्लास्ट से हरफूल सिंह टावर में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में रविवार सुबह घर में एलपीजी सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से हरफूल सिंह टावर की दूसरी मंजिल में भीषण आग लग गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। रविवार सुबह करीब 7:40 बजे सब्जी मंडी स्थित घंटाघर के पास हरफूल सिंह बिल्डिंग में आग लग गई।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में रविवार सुबह घर में एलपीजी सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से हरफूल सिंह टावर की दूसरी मंजिल में भीषण आग लग गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। रविवार सुबह करीब 7:40 बजे सब्जी मंडी स्थित घंटाघर के पास हरफूल सिंह बिल्डिंग में आग लग गई।

पढ़ें :- दिल्ली में लगातार प्रदर्शनों से व्यापारियों को 3,000 करोड़ रुपए का नुकसान, सप्लाई चेन भी टूटी : CTI

आग बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर एलपीजी सिलेंडर में हुए ब्लास्ट की वजह से लगी थी। घटना की सूचना दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पाकर दमकल की 10 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान घर में फंसे चार लोग मामूली रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल बाड़ा हिंदू राव अस्पताल में पहुंचाया गया।

जबकि बिल्डिंग के दूसरे फ्लैटों में रह रहे अन्य लोग बिल्डिंग में फैले धुएं के कारण दम घुटने से बेहोशी की हालत में पहुंच गए। उन्हें भी दमकलकर्मियों ने क्रेन की मदद से बाहर निकाला। इस घटना के दौरान सब्जी मंडी थाना एसएचओ राम मनोहर मिश्रा की सराहनीय भूमिका देखने को मिली, जहां उन्होंने अपने साहस का परिचय दिया।

गौरतलब है कि सब्जी मंडी इलाका काफी व्यस्त और तंग है, जहां पर दिन के समय आम लोगों की ज्यादा चहलकदमी होती है। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पाया और हादसा बड़ा होने से बचा लिया।

पढ़ें :- तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दिपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, पकड़ाया नोटिस, वीडियो वायरल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com