मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः बेरोजगारी के खिलाफ सड़क पर उतरेगी ‘आप’, युवा डिग्रियां लेकर जताएंगे विरोध      

Rakesh

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुमित हिंदुस्तानी ने थानेसर में कहा कि आम आदमी पार्टी बेरोजगार युवाओं की आवाज उठाते हुए सड़क पर उतरेगी। विरोध प्रदर्शन में बेरोजगार युवा भाग लेंगे और हाथों में अपनी डिग्रियां लेकर विरोध जताते हुए सरकार से अपना हक मांगेंगे।

aap
शेयर करें

कुरुक्षेत्र। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुमित हिंदुस्तानी ने थानेसर में कहा कि आम आदमी पार्टी बेरोजगार युवाओं की आवाज उठाते हुए सड़क पर उतरेगी। विरोध प्रदर्शन में बेरोजगार युवा भाग लेंगे और हाथों में अपनी डिग्रियां लेकर विरोध जताते हुए सरकार से अपना हक मांगेंगे।

सुमित हिंदुस्तानी ने कहा कि वह कल करनाल में शांति से अपना प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन मनोहर सरकार ने उनकी आवाज नहीं सुनी। सुमित हिंदुस्तानी ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर कहा कि जिस प्रकार से एक अधिकारी ने सरकार के दबाव में गैर कानूनी काम किया है और भाजपा को जीतने का काम किया था। उस पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया और अधिकारियों को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि आप कार्यकर्ता कानून को मानने वाले हैं। उनको न्याय पर पूरा विश्वास है।

शेयर करें