मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
मनोरंजन

मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे नजर आये ऋतिक रोशन, वीडियो वायरल

इंडिया वॉइस

रितिक रोशन एक लड़की का हाथ थामे दिखाई दिए। यही नहीं, वो उसके साथ अपनी लग्जीरियस कार में बैठकर चले गए। अब सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस के मन में कई सवाल उठ रहे हैं।

शेयर करें

फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ऋतिक रोशन एक लड़की का हाथ थामे किसी रेस्टोरेंट से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। रेस्टोरेंट से बाहर आते ही वह उस लड़की के साथ कार में बैठकर चले जाते हैं। दोनों ने मास्क लगाया हुआ है जिसके कारण कोई भी उस मिस्ट्री गर्ल का पूरा चेहरा नहीं देख पाया। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस जहां खुश हैं, वहीं वे हैरान भी हैं और यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर ऋतिक के साथ नजर आ रही ये मिस्ट्री गर्ल कौन है?

 

फिलहाल यह बात साफ नहीं हो पाई है कि ऋतिक के साथ नजर आ रही ये लड़की है कौन और ना ही इसपर ऋतिक रोशन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने आई है।

ऋतिक रोशन के वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अभिनेता सैफ अली खान के साथ विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। इसके अलावा दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म फाइटर में भी लीड रोल में दिखाई देंगे।

टैग: Bollywood
शेयर करें