मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने खरीदी नई कार, तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल, देखें

इंडिया वॉइस

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में शिवांगी जोशी ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसे देख फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं।

शेयर करें

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में शिवांगी जोशी ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसे देख फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं। शिवांगी जोशी का ये बोल्ड अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है।

 

इस बीच टीवी की नायरा का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, शिवांगी जोशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक स्टोरी लगाई है, जिसे देख उनके फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

शिवांगी जोशी की इस स्टोरी को देखने के बाद आप समझ ही गए होंगे कि उन्होंने एक नई कार खरीदी हैं। इस पोस्ट को देखने के बाद लोग अनुमान लगा रहे हैं कि शिवांगी जोशी ने मर्सिडीज का कोई लग्जरी मॉडल खरीदा है।

शिवांगी ने अपने कार की झलक तो दिखाई है लेकिन उसके ऊपर कवर लगा हुआ है। शिवांगी जोशी के फैंस उन्हें इसके लिए बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल के बाद शिवांगी जोशी ‘बालिका वधू 2’ में नजर आई थीं।

बता दे कि फैंस शिवांगी जोशी की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। यही वजह है कि शिवांगी जोशी अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। शिवांगी जोशी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में बनी रहती हैं।

शेयर करें