मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

माँ बनने वाली हैं सोनम कपूर, फैंस के साथ साझा की खुशखबरी

इंडिया वॉइस

पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हमारे चार हाथ आपको उठाने के लिए बेताब हैं। दो दिल हर कदम पर आपके साथ हैं। हम आपका स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।'

Sonam kapoor Pregnant
शेयर करें

बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिस्ट एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। सोनम ने आनंद आहूजा के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की हैं, जिनमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। तस्वीरों को साझा करते हुए सोनम ने प्रेग्नेंसी की घोषणा भी की है। तस्वीरों में सोनम आनंद आहूजा की गोद में लेटी हुईं हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हमारे चार हाथ आपको उठाने के लिए बेताब हैं। दो दिल हर कदम पर आपके साथ हैं। हम आपका स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।’

सोनम के इस पोस्ट के बाद फैंस एवं सेलिब्रिटी उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए बधाई दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अभिनेत्री सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद ए आहूजा की मुलाकात साल 2014 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिये हुई थी, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। फिर ये दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। इसके बाद दोनों परिवार की सहमति से 8 मई, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए।

सोनम और आनंद बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं और अब जल्द ही यह कपल माता पिता बनने के लिए पूरी तरह से तैयार, खुश और उत्साहित हैं।

शेयर करें