Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. अक्षय कुमार के बाद कंगना रनौत ने भी किए भोलेनाथ के दर्शन

अक्षय कुमार के बाद कंगना रनौत ने भी किए भोलेनाथ के दर्शन

कंगना रनौत ने केदारनाथ से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस भोलेनाथ के जयकारे लगाते नजर आईं। साथ ही एक्ट्रेस ने हेलीकॉप्टर से पहुंचने से लेकर मंदिर के बाहर का वीडियो भी शेयर किया है।

By Rakesh 

Updated Date

मुंबई। अक्षय कुमार के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी केदारनाथ  में बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए। कंगना रनौत ने केदारनाथ से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस भोलेनाथ के जयकारे लगा रहीं हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने हेलीकॉप्टर से पहुंचने से लेकर मंदिर के बाहर का वीडियो भी शेयर किया है। कंगना रनौत का भक्ति में सराबोर ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- इंतजार खत्मः कृष्णा अभिषेक और पायल घोष की थ्रिलर फ़िल्म 'फायर ऑफ लव-रेड' 24 को होगी रिलीज

‘फाइनली केदारनाथ जी के दर्शन किए’

एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘आज फाइनली केदारनाथ जी के दर्शन किए, वो भी मेरे पूज्यनीय कैलाशनंद जी महाराज और विजेंद्र प्रसाद जी के साथ, थैंक्य यू। वीडियो में कंगना रनौत नीले रंग का सूट पहने हुई हैं। कान में बड़े-बड़े झुमके और माथे पर तिलक लगाए दिखीं।

इस वीडियो में कंगना रनौत हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का भक्ति में सराबोर ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और भोलेनाथ के वीडियो में दर्शन कर वो भी भक्ति में डूबकर हर हर महादेव कमेंट में लिख रहे हैं।

अक्षय कुमार ने भी भोलेनाथ का लिया आशीवार्द

पढ़ें :- शाहिद को बेहतरीन फिल्म ‘हैदर’ के लिए नहीं मिली फीस

इससे पहले खिलाड़ी कुमार केदारनाथ में भोलनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। एक्टर ने केदारनाथ मंदिर की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था- ‘जय बाबा भोलेनाथ।  इसके साथ ही अक्षय का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वो बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए दिखाई दिए थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com