Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Agnipath Scheme : पीएम मोदी पर कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय का विवादित बयान, पूर्व सीएम रघुवर दास का पलटवार, दिया करारा जवाब

Agnipath Scheme : पीएम मोदी पर कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय का विवादित बयान, पूर्व सीएम रघुवर दास का पलटवार, दिया करारा जवाब

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि एक कहावत है की रस्सी जल गई, पर बल नहीं गया। कांग्रेस पार्टी का आज वही हाल है, मैं कह सकता हूं कि कांग्रेस अब समाप्त हो रही है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची, 20 जून। कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने अग्निपथ भर्ती योजना का विरोध करने के दौरान जर्मनी के तानाशाह हिटलर का नाम लेते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान दिया है। सुबोध कांत सहाय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘पीएम मोदी हिटलर की राह चल रहे हैं और वो हिटलर की मौत मरेंगे। सुबोध कांत सहाय के विवादित बयान पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उन्हें करारा जवाब दिया है। रघुवर दास ने कहा कि इटली कांग्रेस अब प्रधानमंत्री की लोकप्रियता से डर रही है, जिसे देश की जनता ने नकार दिया है। कांग्रेस के नेता ने इस तरह का बयान देकर झारखंड को भी शर्मसार कर दिया है। गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बन गया, जो परिवारवाद की पार्टी है उसे मिर्ची लग रही है।

पढ़ें :- Poster Politics: दिल्ली में जारी हुआ पोस्टर...एक बार फिर मचा घमासान

ED की कार्रवाई से मिर्ची लगी- रघुवर दास

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि एक कहावत है की रस्सी जल गई, पर बल नहीं गया। कांग्रेस पार्टी का आज वही हाल है, मैं कह सकता हूं कि कांग्रेस अब खत्म हो रही है। इटली वाली कांग्रेस बढ़ते हुए भारत को नहीं देखना चाहती, इसलिए जनता भी कांग्रेस को इटली भेजने का मन बना चुकी है। देश की जनता ने कांग्रेस पार्टी का बहिष्कार कर दिया है। जब से देश आजाद हुआ तो पंडित नेहरू के समय से भ्रष्टाचार और लूट पर डिपेंड है। जितने कांग्रेस के बड़े नेता हैं वो जमानत पर बाहर हैं। आज ED की कार्रवाई हो रही है तो इन लोगों को मिर्ची क्यों लग रही है। कांग्रेस वाले देश को बढ़ता नहीं देख सकते, इसलिए ये लोग पीएम मोदी को बदनाम करना चाहते हैं। इसके साथ ही भारत को दुनिया में बदनाम करना चाहते हैं।

क्या है मामला ?

बतादें कि राहुल गांधी से ED की पूछताछ और अग्निपथ योजना के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर कांग्रेस पार्टी सत्याग्रह कर रही है। इस दौरान मंच से कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। सुबोध कांत सहाय ने कहा कि जो हिटलर के रास्ते पर चलेगा तो वो हिटलर की मौत मरेगा। जिस समय उन्होंने इस मुहावरे का इस्तेमाल किया, उसके पहले और बाद में वो भाजपा, केंद्र सरकार और पीएम मोदी के विषय में सीधे तौर पर बात कर रहे थे। वहीं अब कांग्रेस नेता के विवादित बयान का चारों तरफ विरोध हो रहा है।

पढ़ें :- GIS 2023: PM मोदी कल 3 दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का करेंगे शुभारंभ, पढ़ें पूरी खबर..

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com