मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
ऑटो

देशभर का ट्रेंडिंग टॉपिक बना AI

Shahi

आपके बहुत काम आ सकता है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

Artificial intelligence
शेयर करें

AI आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आजकल देशभर में एक ट्रेंडिंग टॉपिक बना हुआ है. जिसके मदद से आप ऐसे ऐसे कामों को पूरा कर सकते हैं जिन्हें शायद आप खुद से अकेले नहीं कर पाएं. हालांकि ज्यादातर लोगों को इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं है लेकिन असल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आपके बहुत काम आ सकता है.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मार्केट में कुछ एआई चैटबॉट्स के नाम से आ चुका हैं. इसका इस्तेमाल कर लोग अपने काफी सारे कामों को उसके जरिए पूरा करते है और अपने आए दिन के कामों में रोजाना इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले एप्स और सॉफ्टवेयर से डरे हुए हैं और इनका इस्तेमाल करने से भी बचते नजर आ रहे हैं.

आपको बता दें कि इसके माध्यम से आप अपने बहुत से कामों को पूरा कर सकते है. अगर आप पढ़ने के शौकीन हैं और आपको किताबे पढ़ना पसंद है तो इसमें आपकी एआई मदद कर सकता है. अगर आप किसी पुरानी किताब को पढ़ना चाहते हैं और उसके बारे में जानकारी चाहते है तो आप सीधे उस किताब का नाम डालकर एआई से उस किताब के बारे में यह सारी जानकारियां निकलवा सकते है. इतना ही नहीं एआई लिखने, पढ़ने, खाना बनाने और बच्चो के होमवर्क करवाने में भी मदद करता है जिसका इस्तेमाल कर बहुत से लोग एआई की खुबियों की तारीफ भी करते है.

शेयर करें