1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘एथेनॉल वाहनों को नुकसान पहुंचा रहा…’, अखिलेश यादव ने केंद्र पर साधा निशाना

‘एथेनॉल वाहनों को नुकसान पहुंचा रहा…’, अखिलेश यादव ने केंद्र पर साधा निशाना

Akhilesh Yadav on Central Government : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ के पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेस की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। ✍️Avinay Mishra

By HO BUREAU 

Updated Date

Akhilesh Yadav on Central Government : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ के पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेस की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने एथेनॉल पर बात करते हुए कहा कि अगर एथेनॉल मिलाना इतना लाभदायक है तो कम से कम ऑटोमोबाइल कंपनियों को ये कहना चाहिए, एड देने चाहिए। यह तो कुछ नहीं हो रहा है। इसका सीधा सा मतलब है कि एथेनॉल हमारे वाहनों को नुकसान पहुंचा रहा है।

पढ़ें :- छात्र पढ़ाई करते हैं, पैसा खर्च करते हैं, लेकिन रोजगार के सारे रास्ते बंद हैं : राहुल गांधी

जौहर विश्वविद्यालय को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि पहले दिन से उनकी नीयत और मंशा ठीक नहीं रही। वह यूनिवर्सिटी पर हथौड़ा चलाना चाहते हैं। हालांकि भारी विरोध के बाद अब सरकार को बैक फुट पर आना पड़ा है।

यह भी पढ़ें : ‘नशा मुक्त भारत की दिशा में 100 मजबूत कदम’, PM मोदी ने की नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की शुरुआत

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार के 10 साल में 26 हजार स्कूल बंद हुए हैं और यह सरकार शिक्षा पर बात ऐसे करती है। जैसे सब कुछ अच्छा ही अच्छा हो रहा है। 576 स्कूलों में पीने के पानी की सुविधा नहीं है और 23 हजार स्कूलों में कंप्यूटर नहीं हैं। यह लोग दावा करते हैं कि विश्व गुरु और वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बना देंगे।

उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्ट, जुल्मी और पापी लोग भाजपा में हैं. जहां भी जमीन मिलती है, भाजपा उस पर कब्जा करने की कोशिश करती है।

पढ़ें :- 'नेताओं को वॉशिंग मशीन में डालकर साफ कर दिया जाता है...', BJP पर मल्लिकार्जुन खरगे का हमला

अखिलेश यादव ने कहा कि असल ज़िंदगी में जो लोग दूसरों की आस्था को ठेस पहुँचाने, झूठ बोलकर झूठे आरोप लगाने, गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और यहाँ तक कि एक दुखी माँ के साथ खुलेआम बुरा बर्ताव करने का काम करते हैं, उनकी भावनाओं को आहत करने के लिए उन पर FIR कब दर्ज की जाएगी?

नोट (डिस्क्लेमर)

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

✍️Avinay Mishra

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

पढ़ें :- महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने, राहुल गांधी के पलटवार से गरमाई सियासत

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com