1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सुप्रीम कोर्ट में लिस्टिंग के नए सिस्टम पर बोले CJI , सभी जज एकमत

सुप्रीम कोर्ट में लिस्टिंग के नए सिस्टम पर बोले CJI , सभी जज एकमत

सूत्रों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच ने लिस्टिंग के नए सिस्टम को लेकर नाखुशी जाहिर की थी, अब सीजेआई यूयू ललित ने कहा कि सभी जज सिस्टम पर एकमत हैं

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया उदय उमेश ललित ने नए सिस्टम कि शुरुआत की जससे लंबे समय से लंबित केस जल्द निपटाए जा सकें. हालांकि इस नए सिस्टम पर सुप्रीम कोर्ट की ही तीन जजों वाली बेंच ने नाखुशी जाहिर की. अब सीजेआई यूयू ललित ने किसी भी तरह के मतभेद को खारिज करते हुए कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के सभी जज एकमत हैं.

पढ़ें :- Bihar News : SIR को लेकर CM सम्राट चौधरी का विपक्ष पर हमला, कहा-आरोपों के बजाय तथ्य के साथ आएं

सुप्रीम कोर्ट बार असोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीजेआई ने कहा, ‘हमने लिस्टिंग का एक नया तरीका अपनाया है, इस मामले में जो कुछ बातें हो रही हैं, वे सही नहीं हैं. सभी जज एकमत हैं.’ उन्होंने कहा कि लिस्टिंग के नए सिस्टम की वजह से काम बेहद तेजी से चल रहा है. जब से इसे लागू किया गया है, 5200 केस निपटाए जा चुके हैं.

जस्टिस संजय किशन कौल की अगुआई वाली तीन जजों कि बेंच ने एक केस की सुनवाई के दौरान कहा था कि नए सिस्टम में मामलों की सुनवाई के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलता है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com