मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

America: अमेरिका में भारी बर्फबारी माइनस में पहुंचा तापमान, 2 हजार से अधिक अमेरिकी उड़ानें रद्द

इंडिया वॉइस

Heavy Snowfall:अमेरिका में भारी बर्फबारी के कारण ट्रेन ,बस सेवा के साथ-साथ अब फ्लाइट पर भी इसका असर पड़ा है,अमेरिका में खराब मौसम के वजह से 2 हजार से अधिक अमेरिकी उड़ानें रद्द कर दी गई है,तापमान कई जगह पर माइनस में जा चुका है,गुरुवार को शिकागो के ओ हारे में शाम 5 बजे के आसपास तापमान-13 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था.

शेयर करें

washington: अमेरिका में भारी बर्फबारी के कारण ट्रेन ,बस सेवा के साथ-साथ अब फ्लाइट पर भी इसका असर पड़ा है,अमेरिका में खराब मौसम के वजह से 2 हजार से अधिक अमेरिकी उड़ानें रद्द कर दी गई है,तापमान कई जगह पर माइनस में जा चुका है,गुरुवार को शिकागो के ओ हारे में शाम 5 बजे के आसपास तापमान-13 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था.

क्रिसमस की छुट्टियों से पहले गुरुवार को भारी बर्फबारी के कारण शाम 6 बजे तक 2,270 से करीब अमेरिकी उड़ानें रद्द कर दीं. लगातार भारी बर्फबारी से तापमान काफी गिर गया है. साथ ही बारिश के साथ हवाएं भी चल रही हैं,वहीं शुक्रवार के लिए लगभग 1,000 उड़ानें रद्द कर दी गईं. शनिवार के लिए 85 उड़ानें पहले ही रद्द कर दी गई थीं. गुरुवार को उड़ानों में काफी देरी देखने को मिली, इस देरी ने 7,400 उड़ानों को प्रभावित किया.

फ्लाइट अवेयर डेटा के मुताबिक सबसे ज्यादा प्रभावित डेनवर और शिकागो हैं, जहां गुरुवार को प्रत्येक हवाईअड्डे पर सैकड़ों उड़ानों के आगमन और प्रस्थान को रद्द कर दिया गया. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन की एक नोटिस के अनुसार गुरुवार को शिकागो के ओ हारे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर औसतन 159 मिनट की देरी से फ्लाइट उड़ान भर रही थी.

डलास लव, डलास-फोर्ट वर्थ, डेनवर और मिनियापोलिस हवाईअड्डों पर प्रस्थान करने वाले विमानों को सुरक्षित यात्रा के लिए डी-आइसिंग लिक्विड के छिड़काव की भी आवश्यकता पड़ रही है. इस बीच, कई एयरलाइनों ने मौसम की मार को देखते हुए यात्रियों को बिना किसी पेनल्टी के यात्रा में बदलाव का ऑफर भी दिया है, जिन लोगों की फ्लाइट अभी भी प्रस्थान करने वाली है, उन्हें सुरक्षा के लिहाज से हवाईअड्डे पर सामान्य समय से पहले पहुंचने का अनुरोध किया गया है.

शेयर करें