मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

World News : अमेरिका के टेक्सास में SUV की पिकअप से जबर्दस्त भिड़ंत, दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

इंडिया वॉइस

Road Accident:अमेरिका के टेक्सास में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, टेक्सास में तेज रफ्तार SUV और पिकअप की जोड़दार टक्कर हो गई,इस भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 1 व्यक्ति अभी भी गंभीर हालत में है.

शेयर करें

Texas:अमेरिका के टेक्सास में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, टेक्सास में तेज रफ्तार SUV और पिकअप की जोड़दार टक्कर हो गई,इस भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 1 व्यक्ति अभी भी गंभीर हालत में है.यह दर्दनाक हादसा टेक्सास के न्यू ब्रौनफेल्स मे हुआ है, एसयूवी के एक युवा यात्री की भी हालत नाजुक बनी हुई है. वह अभी अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार,सैन एंटोनियो के पास कॉमल काउंटी में दो लेन की सड़क पर रविवार की शाम तेज रफ्तार एसयूवी और एक पिकअप ट्रक के बीच टक्कर हो गई. टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी ने तुरंत पीड़ितों के नाम या उम्र जारी नहीं किए, लेकिन एक बयान में कहा कि मारे गए पीड़ितों में से पांच एसयूवी में सवार थे, जिनमें दो बच्चे और ड्राइवर शामिल थे.फोर्ड F-150 पिकअप ट्रक में सवार ड्राइवर और एक यात्री को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया.

अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि पिकअप ट्रक ने फार्म-टू-मार्केट रोड पर एसयूवी को टक्कर मारी. यह टक्कर इतनी तेज थी कि पिक-अप के ड्राइवर और यात्री की मौके पर मौत हो गई. वहीं SUV में सवार 5 लोगों की भी दर्दनाक मौत हो गई. डीपीएस ने कहा कि हादसे में कोई और शामिल नहीं है.

टैग: road accident
शेयर करें