1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अहमदाबाद के दौरे पर अमित शाह, गृहमंत्री ने परिवार के साथ काइट फेस्टिवल में की पतंगबाजी,पढ़ें

अहमदाबाद के दौरे पर अमित शाह, गृहमंत्री ने परिवार के साथ काइट फेस्टिवल में की पतंगबाजी,पढ़ें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। आज उत्तरायण के मौके पर वे अहमदाबाद शहर और कलोल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पतंग महोत्सव मनाएंगे।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। आज उत्तरायण के मौके पर वे अहमदाबाद शहर और कलोल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पतंग महोत्सव मनाएंगे। इसके अलावा अमित शाह अपने परिवार के साथ जगन्नाथ मंदिर गए और विशेष पूजा-अर्चना की।

पढ़ें :- 'राष्ट्र प्रथम विचारधारा पर युवाओं के विश्वास को दर्शाती है...', ABVP की DUSU जीत पर बोले अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हर साल अहमदाबाद में अपने परिवार और बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ उत्तरायण पर्व मनाते हैं। परंपरा के एक भाग के रूप में, वे आज भी अहमदाबाद में उत्तरायण का त्योहार मनाएंगे। अमित शाह अपने गुजरात दौरे के तहत अहमदाबाद पहुंचे।

इस दिन गाय की पूजा के साथ ही गाय के दान का भी महत्व है। अमित शाह ने अपने परिवार के साथ विशेष पूजा की। उत्तरायण पर्व पर दान-पुण्य का विशेष महत्व है। जगन्नाथ मंदिर में परिवार के साथ आरती कर अनोखे पारंपरिक तरीके से त्योहार मनाया।

अमित शाह के राज्य दौरे के दौरान 17 लोकसभा और 119 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ समितियों, मंडल और अन्य स्तरीय समितियों की नियुक्ति की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा चार लोकसभा क्षेत्रों में भी बैठकें होने की संभावना है। सूत्रों ने कहा कि अमित शाह पार्टी के लोकसभा प्रवास अभियान के तहत दो क्लस्टर बैठकों में भाग लेंगे और संगठनात्मक रूप से चुनावी तैयारियों की निगरानी करेंगे।

वही, अमित शाह हर साल मकर संक्रांति पर कार्यकर्ताओं के घर जाकर पतंग उड़ाते हैं। इस साल भी वे कार्यकर्ताओं के साथ ही पतंग महोत्सव का लुत्फ उठाया। पहले वेजलपुर विधानसभा क्षेत्र और वंदे मातरम सिटी के बाद शाम को कलोल में भी कार्यकर्ताओं के साथ पतंगबाजी करते नजर आएंगे। वहीं, रविवार को गृहमंत्री गांधीनगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बोदी अदाराज गांव में सहकारिता कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

पढ़ें :- 'कार्बन उत्सर्जन की जिम्मेदारी विकासशील देशों पर डालना उचित नहीं...', NGT सम्मेलन में बोले PM मोदी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com