मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

Andhra pradesh:पूर्व CM एन. चंद्रबाबू नायडू की सभा में भगदड़, 7 की मौत , कई घायल

इंडिया वॉइस

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की सभा में भगदड़ मचने की खबर है. इसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है. वहीं, कई लोग घायल है.

शेयर करें

Andhra pradesh: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में बड़ा हादसा हो गया. जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई .जबकि कई लोग घायल हुए हैं. दरअसल, बुधवार शाम में चंद्रबाबू नायडू की कंदुकुर में एक रोड शो कर रहे थे. जब उनका काफिला गुडम सीवेज नहर को पार कर रहा था, तभी कई कार्यकर्ता नहर में गिर गए. जिससे तीन लोगों की मौके पर ही दम घुटने से मौत हो गई और दो अन्य की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि 6 का इलाज चल रहा है . बता दें चंद्रबाबू नायडू तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के सुप्रीमो हैं.

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. चंद्रबाबू नायडू ने घटना के तुरंत बाद कार्यक्रम को रोक दिया और मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की. उन्होंने पार्टी नेताओं से घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है.

शेयर करें