मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

नासिक में बॉयलर फटने से दो की मौत, 17 घायल; मृतकों के परिजनों को सीएम देंगे 5 लाख की सहायता राशि

इंडिया वॉइस

महाराष्ट्र के नासिक स्थित एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से भीषण ब्लास्ट हो गया. इस ब्लास्ट में कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री आग के चपेट में आ गई. हादसे के दौरान कई मजदूर फैक्ट्री के अंदर ही मौजूद थे जो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

Blaze fire is burning with black smoke. Backside is the head of fuel tanker truck.
शेयर करें

साल के पहले ही दिन महाराष्ट्र के नासिक में एक बड़ा हादसा हो गया है. दरअसल, नासिक के एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई जिसमें कई मजदूरों के फंस गए. अधिकारियों ने बताया कि रविवार की सुबह लगभग 11 बजे अचानक फैक्ट्री के बॉयलर में विस्फोट हो गया जिससे आग लग गई. दमकल की कई गाड़ियों को आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी.

घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन

महाराष्ट्र के नासिक मुंढेगांव गांव स्थित एक कारखाने में सुबह 11 बजे बॉयलर विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई. फैक्ट्री की ये आग काफी भयावह बताई जा रही है.अब तक इसमें से तकरीबन 11 मजदूरों को बाहर निकाला जा चुका है लेकिन अब भी कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है. इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल ,मेडिकल कॉलेज ,महानगरपालिका में बेड खाली किये जाने लगे थे क्योंकि इस बात का अंदाजा किसी को नहीं था कि आखिर फैक्ट्री में कितने लोग फंसे हुए हैं.

जिस फैक्ट्री में बॉयलर फटने से ब्लास्ट हुआ है वो जिंदल कंपनी की फैक्ट्री थी. केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री, डॉ भारती प्रवीण पवार ने बताया कि इस फैक्ट्री में हुए हादसे में अब तक 2 व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है और 17 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. इस सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. साथ ही उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर प्रशासन के कई अधिकारी और जिले के कई मंत्री मौजूद हैं. महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. पॉली फिल्म फैक्ट्री में लगी आग बुझाने के लिए कई टीमें तैनात की गई हैं.

सीएम शिंदे का ऐलान

नासिक फैक्ट्री विस्फोट में घायलों से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री मिले. इस दौरान सीएम शिंदे ने कहा कि घायलों के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी. प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी.

घटना के बाद महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया, ”नासिक जिले के इगतपुरी के पास जिंदल कंपनी में विस्फोट होने से एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी. प्रशासन की ओर से आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं. दमकल की और गाड़ियां भी बुलाई गई हैं.”

शेयर करें