मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

मैसूर में PM मोदी के भाई की कार दुर्घटनाग्रस्त, बेटे और पोते समेत 5 घायल

इंडिया वॉइस

हादसे में प्रह्लाद मोदी, उनकी बहू और पोते को गंभीर चोटें आईं हैं. बेटे और ड्राइवर मामूली चोट लगी है.मैसूर एसपी सीमा लटकर तत्काल मौके पर पहुंचीं. घायलों को तुरंत मैसूर के जेएसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया.

शेयर करें

कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी की कार का एक्सीडेंट हो गया है. हादसे में प्रह्लाद उनके बेटे मेहुल और पोते समेत कुल पांच लोग घायल हुए हैं. सभी की हालत स्थिर है. उन्हें समीप के अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया है.

डिवाइडर से टकराई थी कार

मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि दुर्घटना मैसूर तालुक के कड़ाकोला के पास हुई. प्रह्लाद मोदी अपनी मर्सिडीज बेंज कार से बेंगलुरू से बांदीपुर की ओर जा रहे थे. कार की ड्राइवर साइड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है. बताया जा रहा है कि कार डिवाइडर से टकरा गई थी. जिसके बाद कार का टायर फट गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

सुरक्षा एजेंसी जांच में जुटी

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी. जब पुलिस को पता चला कि हादसे में पीएम मोदी के भाई शामिल है तो पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जांच एजेंसी मौके पर जांच में जुटी हैं. बता दें प्रह्लाद मोदी राजनीति से दूर ही रहते हैं.अकसर उन्हें सामाजिक कार्यक्रमों में देखा जाता है. प्रह्लाद मोदी गुजरात फेयरप्राइस शॉप्स एंड कैरोसीन लाइसेंस होल्डर एसोसिएशन के प्रमुख हैं.

शेयर करें