मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
पंजाब

पंजाबः किसानों के ऊपर आंसू गैस के गोले छोड़े जाने से किसान संगठनों में रोष

Rakesh

हरियाणा पुलिस की तरफ से किसानों के ऊपर आंसू गैस के गोले छोड़ने को लेकर देशभर में अलग-अलग संगठनों में रोष देखने को मिल रहा है। पटियाला में भी कांग्रेस की तरफ से पटियाला का सहारा वाला गेट से किला चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। जहां केंद्र सरकार और हरियाणा पुलिस के मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

candle march
शेयर करें

पटियाला। हरियाणा पुलिस की तरफ से किसानों के ऊपर आंसू गैस के गोले छोड़ने को लेकर देशभर में अलग-अलग संगठनों में रोष देखने को मिल रहा है। पटियाला में भी कांग्रेस की तरफ से पटियाला का सहारा वाला गेट से किला चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। जहां केंद्र सरकार और हरियाणा पुलिस के मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के प्रधान संजीव शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार का यह दोगला चेहरा देखने को मिल रहा है। एक तरफ तो केंद्र सरकार की तरफ से मीटिंग की बात की जा रही है तो दूसरी तरफ हमारे किसान नौजवानों पर आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। हमारे एक नौजवान किसान सुखकारण को कांग्रेस यूथ की तरफ से श्रद्धांजलि दी गई है।

शेयर करें