मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

अंकिता हत्याकांड में बीजेपी का बड़ा कदम, आरोपी पुलकित के पिता और भाई को पार्टी से निकाला

इंडिया वॉइस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अंकित आर्य को उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है. प्रमुख सचिव एल फैनई ने इसका आदेश जारी कर दिया है

Pushkar Singh Dhami
240 camps will be organized for self-employment in uttrakhand
शेयर करें

अंकिता मर्डर केस से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बीजेपी ने इस केस में आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और भाई डॉ अंकित आर्य को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. इस मर्डर केस में पुलकित आर्य की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने ये कार्रवाई की है. पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है. इसके अलावा अंकित आर्य को मुख्यमंत्री ने ओबीसी आयोग पद से बर्खास्त कर दिया है. इस कार्रवाई पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट भी किया है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अंकित आर्य को उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है. प्रमुख सचिव एल फैनई ने इसका आदेश जारी कर दिया है.

अंकिता हत्याकांड में प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित लोगों ने बीजेपी विधायक रेनू बिष्ट के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनकी कार पर हमला कर दिया. इसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई. आक्रोशित लोगों ने रिजॉर्ट में भी आग लगा दी. इससे पहले रिजॉर्ट में कार्रवाई करते हुए सीएम धामी के निर्देश पर बुलडोजर चलवा दिया गया था.

शेयर करें