मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

Sakhalin Explosion: रूस के सखालिन आइलैंड पर गैस सिलेंडर फटने से 4 बच्चों सहित 9 की मौत

इंडिया वॉइस

एक दुखद घटना में, रूस के सखालिन आइलैंड पर एक पांच मंजिला अपार्टमेंट का ब्लॉक गिर गया. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि 1 अभी लापता बताया जा रहा है. इमारत का ब्लॉक विस्फोट होने से गिरा. शनिवार को हुए इस हादसे में मरने वाले नौ पीड़ितों में चार बच्चे शामिल थे।

शेयर करें

Russia Gas Explosion: एक दुखद घटना में, दुनिया के सबसे बड़े ऑयल प्लेटफॉर्म कहे जाने वाले रूस के सखालिन आइलैंड पर एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ है. इस विस्फोट की वजह से वहां पर अपार्टमेंट ब्लॉक गिर गया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और एक शख्स अब भी लापता है. मरने वालों में 4 बच्चे भी शामिल हैं. लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है.

सूत्रों के मुताबिक इस घटना के बारे में गवर्नर ने शनिवार को कहा है कि रूस के प्रशांत द्वीप के सखालिन में एक पांच मंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक आंशिक रूप से गिर गया. इसके मलबे में दबने से 9 लोगों की मौत हो गई है और एक शख्स अब भी लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है. घटना के मद्देनजर आपातकालीन सेवाएं जारी कर दी गई हैं. तो वहीं, रूस की समाचार एजेंसियों ने कहा है कि ऐसा लग रहा है कि अपार्टमेंट का ब्लॉक गैस विस्फोट की वजह से हुआ है.

गैस सिलेंडर फटने से हुआ विस्फोट

TASS न्यूज एजेंसी ने आपातकालीन सेवाओं से जुड़े एक सूत्र के हवाले से कहा है कि ये विस्फोट गैस सिलेंडर के फटने से हुआ है. धमाका इतना जोरदार था कि अपार्टमेंट के ब्लॉक को ही ध्वस्त कर दिया. एजेंसी के सूत्र के मुताबिक, ये सिलेंडर खाना पकाने वाले गैस चूल्हे से जुड़ा हुआ था और ये 20 लीटर का गैस सिलेंडर था. तो वहीं, रूस की जांच समिति ने कहा है कि वो इस घटना के कारणों की जांच कर रही है.

शेयर करें