नई दिल्ली : दिल्ली में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना से संक्रमित होने की सुचना खुद केजरीवाल ने ट्वीट के जरिए दी है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा है कि उनकी कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें संक्रमण का हल्का लक्षण है। दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी ट्वीट कर अब अपने संक्रमित होने की जानकारी दी है।
सोमवार को देहरादून में केजरीवाल ने की थी रैली
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को देहरादून में रैली की थी। इसके एक दिन बाद आए रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने खुद इसकी जानकारी ट्वीट कर दिया है। केजरीवाल ने लिखा – ‘मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। मैंने अपने आपको घर के अंदर क्वारंटीन कर लिया है। पिछले कुछ दिनों के दौरान जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं वे खुद को आइसोलेट कर लें और अपनी जांच करवा लें।’
I have tested positive for Covid. Mild symptoms. Have isolated myself at home. Those who came in touch wid me in last few days, kindly isolate urself and get urself tested
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 4, 2022
केजरीवाल की आम आदमी पार्टी इन दिनों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। केजरीवाल इन राज्यों में पार्टी का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। लखनऊ के बाद सोमवार को केजरीवाल का एकदिवसी उत्तराखंड दौरा था। उन्होंने देहरादून के परेड ग्राउंड में उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए नवपरिवर्तन अभियान का उद्घाटन किया। उत्तराखंड में पार्टी का आधार मजबूत करने के लिए केजरीवाल पहले भी कई बार इस पहाड़ी राज्य का दौरा कर चुके हैं।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी कोरोना संक्रमित
दिल्ली से बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मनोज तिवारी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ”परसों (2 Jan) रात से ही अस्वस्थ महसूस कर रहा था। हल्का बुखार और जुकाम होने के कारण कल उत्तराखंड – रुद्रपुर प्रचार में भी नहीं जा पाया था, टेस्ट में आज पॉजिटिव आया हूं। सतर्कता बरतते हुए अपने आप को कल ही आइसोलेट कर लिया था। कृपया अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें।”
परसों (2 Jan) रात से ही अस्वस्थ महसूस कर रहा था।हल्का बुखार और ज़ुकाम होने के कारण कल उत्तराखंड – रूद्रपुर प्रचार में भी नहीं जा पाया था..टेस्ट में आज पॉज़िटिव आया हूँ..
सतर्कता बरतते हुए अपने आप को कल ही isolate कर लिया था.
कृपया अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें 🙏— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) January 4, 2022