मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

प्रेमिका से मिलना पड़ा भारी, आशनाई ने ले ली युवक की जान, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Rakesh

यूपी के फतेहपुर जिले में आशनाई के कारण युवक की हत्या कर शव को यमुना नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने 10 दिन बाद लापता युवक का शव आरोपियों की निशानदेही पर यमुना नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक युवक का प्रेम प्रसंग गांव की रहने वाली लड़की से चल रहा था।

fatehpur
शेयर करें

फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले में आशनाई के कारण युवक की हत्या कर शव को यमुना नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने 10 दिन बाद लापता युवक का शव आरोपियों की निशानदेही पर यमुना नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक युवक का प्रेम प्रसंग गांव की रहने वाली लड़की से चल रहा था।

युवती के भाई ने युवक को अपनी बहन के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया और अपने पिता के साथ मिलकर अपहृत कर उसकी हत्या कर दी। घटना पर पर्दा डालने के लिए उसके शव को यमुना नदी में फेंक दिया। पुलिस इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के उरौली गांव का रहने वाला 18 वर्षीय आशीष साहू 10 दिनों से लापता था। उसका शव शनिवार को असोथर थाना क्षेत्र के रामनगर कौहन घाट पर यमुना नदी के किनारे मिला।

थाना क्षेत्र के उरौली गांव निवासी राजेन्द्र साहू का इकलौता 18 वर्षीय पुत्र आशीष शाहू 28 दिसंबर की रात अपनी प्रेमिका के घर मिलने के लिए गया था। इसी बीच लड़की के भाई ने दोनों को देख लिया था। इसके बाद लड़की के पिता व उसके भाई ने उसका अपहरण कर उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठा ले गए और उसकी हत्या कर शव यमुना नदी में फेंक दिया।

शेयर करें