मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्षेत्रीय

Assembly Election 2022 : साल 2022 का विधानसभा चुनाव नफरत को हराने का सही मौका- राहुल गांधी

इंडिया वॉइस

संबित पात्रा ने राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर सवाल करते हुए कहा कि वैसे आप कहां से ट्वीट कर रहें है? क्या 10 मार्च तक लौट आएंगे आप ?।

Rahul Gandhi
शेयर करें

नई दिल्ली, 10 जनवरी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि साल 2022 का विधानसभा चुनाव नफरत को हराने का सही मौका है। लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को ट्वीट करते कहा कि 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में ‘नफरत’ को हराने का सही मौका है। राहुल गांधी ने ये ट्वीट ‘इलेक्शन 2022’ के हैशटैक के साथ किया। हालांकि राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में बीजेपी का नाम तो नहीं लिया। लेकिन लंबे समय से कांग्रेस बीजेपी पर देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाती आ रही है।

वहीं राहुल गांधी के ट्वीट का जवाब देते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि ‘वही होने वाला है जो ”हिन्दू” और ”हिन्दुत्व” से घोर नफरत करते हैं, उनका हारना तय है।’ संबित पात्रा ने राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर सवाल करते हुए कहा कि वैसे आप कहां से ट्वीट कर रहें है? क्या 10 मार्च तक लौट आएंगे आप ?।

बतादें कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का शनिवार को औपचारिक ऐलान हो चुका है। 10 फरवरी से मतदान शुरू होंगे और 10 मार्च को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

टैग: rahul gandhi
शेयर करें