1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Gaza strip fire: गाजा आवासीय इमारत में आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत, कई घायल

Gaza strip fire: गाजा आवासीय इमारत में आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत, कई घायल

गाजा पट्टी में एक इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। गाजा के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि एक प्रारंभिक जांच से पता चला है कि साइट पर बड़ी मात्रा में गैसोलीन जमा किया गया था, जिससे इमारत में आग लग गई थी।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Gaza strip fire: गाजा पट्टी में एक इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। गाजा के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि एक प्रारंभिक जांच से पता चला है कि साइट पर बड़ी मात्रा में गैसोलीन जमा किया गया था, जिससे इमारत में आग लग गई थी. मरने वाले में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं. सूत्रों ने वहां के हेल्थ और सिविल इमरजेंसी अधिकारियों के हवाले से ये जानकारी दी है. जानकारी के मुताबिक, जिस इमारत में आग लगी, वह एक रेजिडेंशियल इमारत थी. आग लगने के बाद यहां अफरा तफरी मच गई.

पढ़ें :- विश्व में बढ़ते युद्ध: कब थमेगा ये संघर्ष?

आपको बता दें कि, रेजिडेंशियल इमारत में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तरी गाजा पट्टी के जबालिया शरणार्थी शिविर में स्थित एक residential building में भीषण आग लग गई. उन्होंने बताया कि आग की लपटें और वहां से धुआं निकले के बाद हड़कंप मच गया. लोगों की चीख पुकार सुनाई देने लगी.

पढ़ें :- Strait of Hormuz क्यों जरूरी है? भारत पर असर और बड़ा खतरा समझें

उन्होंने आगे कहा कि आग इतनी भयानक थी कि वे मदद के लिए पीड़ितों तक नहीं पहुंच सके. उन्होंने बताया कि आग की तीव्रता बहुत अधिक थी. वह चाहकर भी लोगों की मदद न कर सके. घायल लोगों को तुरंत एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया. वहीं, फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने आग लगने की इस घटना को राष्ट्रीय त्रासदी बताया और कहा कि इसके लिए एक दिन का शोक रहेगा.

बता दें कि आग लगने की घटना के बाद, घायलों को स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाया गया। इसी बीच इजरायल ने कहा कि वह जरूरत पड़ने पर चिकित्सा उपचार के लिए अनुमति देगा। गाजा के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में गैसोलीन रखा गया था, जिस वजह से आग तेजी से फैल गई और इमारत को चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि आग लगने के बाद लोगों की चीख पुकारने की आवाज आ रही थी, लेकिन आग को देखते हुए वे अंदर मौजूद लोगों की मदद नहीं कर सके।

उधर, फिलिस्तीन लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (PLO) की कार्यकारी समिति के महासचिव हुसैन अल-शेख ने एक बयान में कहा कि फिलिस्तीनी प्राधिकरण ने इजरायल से गाजा के साथ इरेज क्रॉसिंग को खोलने का आग्रह किया ताकि गंभीर मामलों में जरूरत पड़ने पर एन्क्लेव के बाहर लोगों का इलाज कराया जा सके. शेख ने ट्वीट कर कहा, ‘राष्ट्रपति ने सभी प्रकार की चिकित्सा और अन्य सहायता तत्काल प्रदान करने के निर्देश दिए.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com