मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

Bihar News: कलयुगी मां ने की अपने 15 वर्षीय बेटे की हत्या, घर में गड्ढा खोद कर लाश को लगाई ठिकाने

इंडिया वॉइस

Crime News in Bihar:बिहार के औरंगाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, औरंगाबाद जिले में एक कलयुगी माँ ने अपने 15 वर्षीय बेटे को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दीया,यह घटना औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज की है, महिला का नाम कंचन देवी है जिसने अपने हाथो अपने बेटे की हत्या कर उसके लाश को घर में ही गड्ढा खोदकर उसे दफना भी दिया,इस बात का खुलासा तब हुआ जब शव से दुर्गंध आने लगा.

शेयर करें

Aurangabad News: बिहार के औरंगाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, औरंगाबाद जिले में एक कलयुगी माँ ने अपने 15 वर्षीय बेटे को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दीया,यह घटना औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज की है, महिला का नाम कंचन देवी है जिसने अपने हाथो अपने बेटे की हत्या कर उसके लाश को घर में ही गड्ढा खोदकर उसे दफना भी दिया,इस बात का खुलासा तब हुआ जब शव से दुर्गंध आने लगा.

पुलिस को इस घटना की जानकारी गाँव वालो से तब मिली जब शव से दुर्गंध आने लगी,दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद बंद पड़े उस घर को तत्काल सील कर दिया गया और ग्रामीणों या फिर किसी को उस घर की तरफ जाने से रोक दिया गया. फिर पटना से एफएसएल की टीम के आने का इंतजार किया जाने लगा. बाद में जब एफएसएल की टीम यहां पहुंची तब जाकर घर में गड्ढा को खोदकर उसमें से किशोर की लाश निकाली गई. इस मामले में जब आरोपी महिला से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तब उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

गौरतलब है कि 3 महीने पहले इस महिला की 17 वर्षीय बेटी की भी संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गयी थी. इस मामले में औरंगाबाद की एसडीपीओ स्वीटी सेहरावत ने बताया कि ऐसे में पुलिस अब इस बात का भी पता लगा रही है कि अपनी बेटी की हत्या भी कहीं इसी महिला ने तो नहीं कर दी है. हत्या की इस घटना के बाद से गांव के लोग भी सकते में हैं.

टैग: bihar news
शेयर करें