1. हिन्दी समाचार
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ः भिलाई की महिला को ओमान में बनाया बंधक, पीड़िता ने वीडियो जारी कर लगाई मदद की गुहार

छत्तीसगढ़ः भिलाई की महिला को ओमान में बनाया बंधक, पीड़िता ने वीडियो जारी कर लगाई मदद की गुहार

दुर्ग जिले के भिलाई की रहने वाली महिला को मुस्लिम कंट्री ओमान में बंधक बना लिया गया है। महिला ने इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करके मदद की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक बंधक महिला का नाम दीपिका जोगी (29 साल) बताया जा रहा है। वह भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र की रहने वाली है।

By Rakesh 

Updated Date

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई की रहने वाली महिला को मुस्लिम कंट्री ओमान में बंधक बना लिया गया है। महिला ने इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करके मदद की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक बंधक महिला का नाम दीपिका जोगी (29 साल) बताया जा रहा है। वह भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र की रहने वाली है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

वह हाउस मेड की नौकरी करने के लिए अरबी प्रायद्वीप के पूर्व-दक्षिण में स्थित एक मुस्लिम देश ओमान गई थी। वहां उसे बंधक बनाकर उससे काम लिया जा रहा है। अब वहां से छूटने के लिए दीपिका ने वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है। सोशल मीडिया में जारी वीडियो में दीपिका ने कहा है कि वह भिलाई शहर की है और ओमान में आकर फंस गई है। उसे अच्छी नौकरी का झांसा देकर झूठ बोलकर यहां लाया गया। इसके बाद उसे वहां बंधक बना लिया गया। वह चाह कर भी वहां से वापस भारत नहीं लौट पा रही है।

हाउस मेड की नौकरी के लिए केरल की एक प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से गई थी ओमान 

महिला ने वीडियो में आशंका जताई है कि यदि वह वहां से नहीं छूटी तो जल्द ही उसे दूसरे के हाथों बेच दिया जाएगा। उसने बताया कि जिस महिला के घर वह काम कर रही है वह उसे लगातार टॉर्चर कर रही है। दीपिका जोगी भिलाई निगम अंतर्गत वार्ड-27 शक्ति नगर सड़क 16 खुर्सीपार की निवासी है। उसके पति मुकेश जोगी ने बताया कि दीपिका 30 मई 2023 से ओमान में है। हाउस मेड की नौकरी के लिए वह केरल की एक प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से ओमान गई थी।

खुर्सीपार निवासी मुल्ला मोहम्मद इमरान खान, हैदराबाद निवासी अब्दुल ने मस्कट निवासी वैजय के पड़ोसी के यहां खाना बनाने का काम दिलाने की बात कही थी। इसके बाद दीपिका को दुर्ग से पहले हैदराबाद ले जाया गया और फिर वहां से उसे मस्कट के लिए भेजा गया। मुकेश ने बताया कि ओमान में मुनीर और हफीजा के परिवार में दीपिका खाना बनाने का काम करती है। उसके एवज में उसे जो पैसे मिलते थे उससे दीपिका हर महीने उसके बैंक अकाउंट में 25 हजार रुपए भेजती थी।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: गर्मी बढ़ाएगा चंद्रमा प्रभाव

कहा कि दिसंबर के बाद से उसको पैसा देना बंद कर दिया गया और उसके बाद बंधक बनाकर रखा गया। उससे मारपीट करके जबरदस्ती काम लिया जा रहा है। मुकेश ने अपनी पत्नी को छुड़ाने के लिए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन से मदद की गुहार लगाई है। रिकेश ने जब दीपिका का वीडियो देखा तो उन्होंने पूरी मदद का आश्वासन दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com