मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

मोरबी पुल हादसे पर बाइडन ने भी जताया दुख, कहा: इस कठिन घड़ी में हम भारतीयों के साथ खड़े रहेंगे..

इंडिया वॉइस

मोरबी पुल हादसे के बाद दुनिया भर के नेता भारत में हुए हादसे में अपना साथ दे रहे है और दुख जाहिर कर रहे है । कई देशों से शोक संवेदनाएं आ रही हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी गुजरात के मोरबी शहर में पुल हादसे पर दुख जताया है।

शेयर करें

मोरबी पुल हादसे के बाद दुनिया भर के नेता भारत में हुए हादसे में अपना साथ दे रहे है और दुख जाहिर कर रहे है । कई देशों से शोक संवेदनाएं आ रही हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी गुजरात के मोरबी शहर में पुल हादसे पर दुख जताया है। बाइडन ने जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति सोमवार को गहरी संवेदना जताई।

बाइडन ने एक बयान में कहा, ‘‘आज, हमारा दिल भारत के साथ है। जिल और मैं गुजरात के लोगों के शोक में उनके साथ हैं और उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने पुल टूटने के चलते अपने प्रियजनों को खो दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका और भारत अपरिहार्य साझेदार हैं, हमारे नागरिकों के बीच गहरे संबंध हैं। इस कठिन घड़ी में हम भारतीयों के साथ खड़े रहेंगे और उनका समर्थन करना जारी रखेंगे।’’

अब तक 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

पुतिन ने कहा, ‘‘माननीय राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, कृपया गुजरात राज्य में दुखद पुल हादसे के प्रति मेरी संवेदना स्वीकार करें।’’ रूस की एक समाचार एजेंसी ‘टीएएसएस’ के मुताबिक, पुतिन ने हादसे में जान गंवाने वाले पीड़ितों के प्रियजनों और दोस्तों के प्रति सहानुभूति और समर्थन व्यक्ति किया और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा दुख जताते हुए ट्वीट किया कि वह इस घटना से बहुत दुखी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम कीमती जिंदगियों को गंवाने पर भारत की सरकार तथा लोगों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के प्रति हैं।

शेयर करें